Festive Season Sale 2023: भारत इस समय त्यौहार के माहौल में रंग हुआ है। देश में नवरात्र चल रहे हैं। साथ में जमकर हो रही है खरीदारी। इसी बीच कुछ ऐसा हो रहा है जिससे चीन परेशान दिखाई दे रहा है। लेकिन भारत लगातार आगे बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल इंडियन मार्केट से चीनी प्रोडक्ट्स इस समय गायब नजर आ रहे हैं। जिससे पड़ोसी मुल्क से धड़कनें बढ़ गईं हैं। भारतीय इस समय देश में बने सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
देश में दिखी चीन के प्रोडक्ट्स की डिमांड में कमी
जैसा आप जानते हैं कि देश में एक साथ कई सेल चल रहीं हैं। साथ में ऑनलाइन कंपनियां इस सेल के जरिए पिछले सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ती जा रहीं हैं। पर रिकॉर्ड टूट रहे हैं भारत में बने सामानों को लेकर। जी हां। अगर आंकड़ों की माने तो इस साल चीन के आइट्म्स को कोई लेना ही नहीं चाह रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल की बात करें तो पिछले सीजन के मुकाबले इस बार चीन के प्रोडक्ट्स की डिमांड में 30 से 35 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
यह भी पढ़ें- एक्शन में RBI, BOB के बाद दो बड़े बैंक पर लगी 16.14 करोड़ की पेनल्टी, नहीं मान रहे नियम
टॉय इंडस्ट्री हो रही है मजबूत
इसके उलट इस बार भारतीय प्रोडक्ट्स पोर्टल पर 42 फीसदी ज्यादा लिस्ट हुए है। कैटेगरी में टॉय के साथ लाइटिंगके सामान शामिल है। यानी भारत की टॉय इंडस्ट्री ने तेजी पकड़ ली है। सरकार की तरफ से कई PLI स्कीम टॉय इंडस्ट्री के लिए शुरू की थीं, जिसका फायदा अब मिलना शुरू हो गया है।
सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ के साथ, ‘मेक इन इंडिया’ का रहा है जलवा
वहीं लाइटिंग की बात करें तो कुछ साल पहले तक चीन का दबदबा इस बाजार पर हुआ करता था। लेकिन अब लाइटिंग में भारत ने अपने आप को आत्मनिर्भर बना लिया है। इस साल लाइटिंग के प्रोडक्ट्स में भारत का 45 फीसदी ग्रोथ बढ़ी है। जिसका मतलब ये हुआ कि सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ के साथ, ‘मेक इन इंडिया’ की महिम रंग ला रही है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines