America, China Tension: डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चीन पर अतिरिक्त 10% टैरिफ का ऐलान किया था, जो कल यानी मंगलवार से अमल में आ जाएगा। ट्रंप के इस कदम पर चीन की क्या प्रतिक्रिया होती है, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि चीन की शी जिनपिंग सरकार भी टैरिफ का बदला टैरिफ से लेगी, जैसा कि उसने पहले किया था। यदि ऐसा होता है तो दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा और ट्रेड वॉर में तेजी आएगी। अमेरिका और चीन दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। ऐसे में उनके बीच की टेंशन का कुछ न कुछ असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है।
उपायों पर विचार
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन मंगलवार से लागू होने वाले नए अमेरिकी आयात शुल्क के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह चीन से आने वाले सामान पर अतिरिक्त 10% शुल्क लगाने की धमकी दी थी। इस तरह, कुल टैरिफ 20% हो जाएगा। ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीजिंग अपने उत्पादों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाने की अमेरिकी धमकी के जवाब में प्रासंगिक उपायों का अध्ययन कर रहा है।
सुलह की संभावना कम
विश्लेषकों का कहना है कि दोनों देश बातचीत से इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं, लेकिन किसी भी व्यापार वार्ता के कोई संकेत नहीं मिलने से दोनों आर्थिक दिग्गजों के बीच सुलह की संभावना फीकी पड़ रही है। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब वॉशिंगटन और बीजिंग ट्रेड वॉर में उलझे हैं। 2016 में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इसी तरह के कदम उठाए थे और चीनी वस्तुओं पर टैरिफ लगाया था। बीजिंग ने भी इसका जवाब दिया था।
मिलाजुला रहेगा असर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने का लाभ भारत को हो सकता है। 2016 के पिछले ट्रेड वॉर के परिणामस्वरूप हुए ट्रेड डायवर्सन का भारत चौथा सबसे बड़ा लाभार्थी था। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि इस स्थिति से भारत के कुछ क्षेत्रों को फायदा मिल सकता है, जबकि अन्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। यानी इसका असर भारत पर मिलाजुला होगा।
यह भी पढ़ें – Crypto पर Donald Trump के बड़े कदम, क्रिप्टो रिजर्व के लिए फाइनल किए 3 नाम, Bitcoin पर कही ये बात
ऐसे मिलेगा लाभ
भारत को संभावित लाभ के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि जब अमेरिका और चीन द्वारा एक-दूसरे के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने से उत्पाद महंगे होंगे, तो उनके विकल्पों की तलाश शुरू होगी और भारत के लिए एक मौका बनेगा। भारत इन बाजारों में अपने उत्पाद उतार सकेगा। उनका यह भी कहना है कि इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए भारत को इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर करना होगा।
मार्केट पर होगा असर
ट्रंप की टैरिफ नीतियों से भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से मार्केट के और प्रभावित होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पिछले पांच महीनों से बाजार दबाव में बना हुआ है। फरवरी मार्केट के लिए काफी बुरा गया है। निफ्टी ने इस दौरान गिरावट के मामले में 29 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
6 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines