हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

China AI Bubble Burst: चीन में फूटा AI का गुब्बारा, चीनी शेयर बाजार STAR50 40% धड़ाम, 40 लाख करोड़ स्वाहा

China AI Bubble Burst News: चीन के शेयर बाजार का STAR 50 इंडेक्स 4 महीने में 40% गिर गया है, जिससे निवेशकों के 40 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. अमेरिकी प्रतिबंधों और AI कंपनियों के क्रैश की पूरी इनसाइड स्टोरी जानें.

विज्ञापन
चीन की सैकड़ों टेक कंपनियों ने AI के नाम पर बाजार से भारी फंडिंग तो जुटा ली, लेकिन वे इससे वास्तविक कमाई या मुनाफा पैदा करने में नाकाम रहीं. (Photo - AI)

पूरी दुनिया में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का डंका बज रहा है और टेक कंपनियां रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, वहीं हमारा पड़ोसी देश चीन एक बेहद गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. चीनी शेयर बाजार में AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर का बुलबुला बुरी तरह फूट चुका है. महज चार महीनों के भीतर चीनी शेयर बाजार के STAR 50 इंडेक्स में 40% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस ऐतिहासिक क्रैश की वजह से निवेशकों के लगभग 480 अरब डॉलर यानी करीब 40 लाख करोड़ रुपये डूबकर स्वाहा हो चुके हैं. जान‍िये चीन की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों की दहाड़ अचानक धीमी क्यों पड़ गई और इस बड़े मार्केट क्रैश के पीछे की असली इनसाइड स्टोरी क्या है.

क्रैश कैसे हुआ? गुब्बारा बना कैसे था?

चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के STAR 50 इंडेक्स को अमेरिका के टेक-हैवी इंडेक्स Nasdaq का चीनी जवाब माना जाता है. इसमें चीन की शीर्ष AI, चिप-मेकिंग और सेमीकंडक्टर कंपनियां सूचीबद्ध हैं. पिछले कुछ महीनों तक जिस इंडेक्स में रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही थी, उसमें 40% की गिरावट ने टेक जगत को हिलाकर रख दिया है. 40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान किसी भी देश की टेक इकोनॉमी की रीढ़ तोड़ने के लिए काफी है. Goldman Sachs के मुताबिक AI शेयर चीन के कुल मार्केट कैप का 42% और ट्रेडिंग वॉल्यूम का 57% बन चुके थे. मतलब हर दूसरा छोटा इन्वेस्टर AI में ही घुसा था. ऐसे में इन शेयरों का भरभराकर ग‍िरना, बड़ा झटका है.

Unitree Robot: लिस्टिंग पर 8,000 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था और अगस्त में लिस्टिंग के बाद से ही 50% टूट गया.
CXMT, MetaX, Moore Threads: मेमोरी चिप कंपनियां जो लिस्टिंग पर 700% और 400% भागी थीं, अब 50% से ज्यादा टूट चुकी हैं.
Zhongji Innolight, Eoptolink: ऑप्टिकल कंपोनेंट कंपनियां 60% तक धड़ाम हुई हैं.

विज्ञापन

क्यों फूटा चीन में AI का बुलबुला? क्रैश के 4 मुख्य कारण

चीन की टेक और चिप कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरने के पीछे कई बड़े नीतिगत और तकनीकी कारण जिम्मेदार हैं:

अमेरिकी प्रतिबंध और चिप्स की भारी किल्लत
अमेरिका ने चीन को AI चिप्स जैसे Nvidia के H100 और आधुनिक सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई पर सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं. बिना एडवांस्ड हार्डवेयर के चीन के AI मॉडल्स (LLMs) अमेरिका के OpenAI (ChatGPT) या Google Gemini से मुकाबला करने में पिछड़ने लगे.

विज्ञापन

मुनाफे की कमी और केवल हाइप
चीन की सैकड़ों टेक कंपनियों ने AI के नाम पर बाजार से भारी फंडिंग तो जुटा ली, लेकिन वे इससे वास्तविक कमाई या मुनाफा पैदा करने में नाकाम रहीं. निवेशकों को जल्द ही समझ आ गया कि कंपनियों के पास सिर्फ बड़ी बातें हैं, कोई मजबूत बिजनेस मॉडल नहीं.

घरेलू बाजार में भारी प्रतिस्पर्धा और प्राइस वॉर :
चीन की टेक दिग्गज कंपनियों जैसे Alibaba, Tencent, Baidu के बीच अपने AI मॉडल्स को सस्ता बेचने की होड़ मच गई. इस अंधाधुंध प्राइज वॉर के कारण कंपनियों के मार्जिन और मुनाफा पूरी तरह खत्म हो गए.

विज्ञापन

सरकारी कड़े नियम और रेगुलेटरी सख्ती
चीन की शी जिनपिंग सरकार ने टेक सेक्टर और डेटा प्राइवेसी को लेकर कड़े नियम लागू क‍िए ज‍िससे विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगा गया. अनिश्‍च‍ितता के माहौल में वैश्‍व‍िक निवेशकों ने चीनी बाजार से अपना पैसा तेजी से निकालना शुरू कर दिया.

चीन का यह क्रैश पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी है. इसमें कोई शक नहीं है क‍ि AI भविष्य की तकनीक है, लेकिन बिना ठोस बिजनेस मॉडल, चिप्स की उपलब्धता और सरकारी सहयोग के केवल हाइप के दम पर शेयरों की कीमतें नहीं बढ़ाई जा सकतीं. जब तक कंपनियां AI से वास्तविक मुनाफा कमाना शुरू नहीं करतीं, तब तक इस तरह के बुलबुले फूटने का खतरा हमेशा बना रहेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola