Chhath Special Trains की लिस्ट देखें जो आज से शुरू, तुरंत करें टिकट बुक

Chhath Special Train: भारतीय रेलवे छठ पूजा के लिए दिल्‍ली और मुंबई से बिहार-उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। 5 नवंबर 2024 से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें।

Chhath Special Train

Chhath Special Train

विज्ञापन

Chhath Special Train: रेलवे इस इस साल फेस्टिवल सीजन में 7500 के करीब स्‍पेशल ट्रेनें चला रहा है। छठ पूजा के लिए रेलवे ने 5 नवंबर 2024 से कई नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। आज के लिए सभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन लोगों को छठ के लिए अपने घर जाना है और अभी तक उनका टिकट कंफर्म नहीं हुआ है वह लोग इन ट्रेनों में टिकट ले सकते हैं। आपको बता दें आज से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है।

दिल्ली से स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या- 05284, आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 07:00
गाड़ी संख्या- 05220, आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 08:00
गाड़ी संख्या- 02398, आनन्द विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 08:20
गाड़ी संख्या- 02398, आनन्द विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 08:20

Advertisment

बिहार से स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या- 05744, छपरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 04:30
गाड़ी संख्या- 04031, सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:00
गाड़ी संख्या- 05219, मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:30

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या- 04816, मऊ – जोधपुर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 04:00
गाड़ी संख्या- 04553, सहारनपुर-अम्बाला छावनी स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 04:40
गाड़ी संख्या- 04623, वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 05:30
गाड़ी संख्या- 04217, वाराणसी – लखनऊ स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 06:25

विज्ञापन

कब है छठ पूजा?

पंचांग के मुताबिक, छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है। जिसका समापन अष्टमी तिथि यानी 8 नवंबर को किया जाएगा। छठ के पहले दिन को नहाय-खाय कहा जाता है। पहले दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, वह जल्दी उठकर स्नान करती हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ