Chhath मनाकर लौटने वालों को फटाफट मिलेगा टिकट! 8 नवंबर से चलेंगी ये ट्रेनें

Chhath Puja Special Train 2024: अपने घर त्योहार मनाने गए लोगों की वापसी होने लगी है। इसके लिए रेलवे रोज नई ट्रेनें चला रहा है। 8 नवंबर के लिए रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है।

Chhath Puja Special Return Train

Chhath Puja Special Train 2024: भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए 7 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाई गई। रेलवे का ये फैसला त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया। दिवाली और छठ के त्योहार पर अपने घर गए लोगों की कार्यस्थल पर वापसी होने लगी है। यात्रियों को सही समय से उनकी मंजिल पहुंचाया जा सके। इसके लिए रेलवे रोज कई नई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने भी 8 नवंबर से 22 नवंबर तक नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

देशभर में छठ पर वापसी के लिए टिकट देख रहे यात्रियों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली से दरभंगा, दिल्ली से आजमगढ़, दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन और कटिहार-मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

दिल्ली से कितनी ट्रेनें?

गाड़ी संख्या- 02252, नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 07:25
गाड़ी संख्या- 03414, नई दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 10:30
गाड़ी संख्या- 02394, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:20
गाड़ी संख्या- दिल्ली- 04146, सूबेदार गंज स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 09:30
गाड़ी संख्या- 04068, दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 19:30

पश्चिम बंगाल से स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या- 05640, कोलकाता-सिलचर स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 13:00
गाड़ी संख्या- 03575, आसनसोल-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 10:15
गाड़ी संख्या- 05697, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहा टीस्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 11:15
गाड़ी संख्या- 03425, मालदा टाउन-पुणे स्पेशल ट्रेन, प्रस्थान का समय- 17:30

89 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का 8 से 22 नवंबर तक संचालन किया जा रहा है। जिसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 89 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। गाड़ी संख्या 05904 मुजफ्फरपुर-डिबूगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन का 10 नवंबर से 07.15 बजे से संचालन होगा। ट्रेन संख्या 06260 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर से 20.50 बजे निकलेगी, जो अगले दिन 5.40 बजे एसएमवीटी बेंगलुरू पहुंचेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ