Chhath Puja Flight Ticket Fare: दिवाली के 6 दिन बाद मानाया जाने वाला छठ पर्व उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य से जुड़े लोगों के बीच बड़ा ही खास माना जाता है। मान्यता है कि अपनी इच्छा पूर्ण होने या किसी इच्छा को पूरा करवाने आदि के लिए कई लोग छठी मईया की उपासना करते हैं। व्रती 36 घंटे तक निर्जला रहते हैं, अस्त और उदय दोनों सूर्य को प्रणाम करने के बाद अपना व्रत पूरा करते हैं। दिल्ली समेत कई अन्य जगहों पर लोग अपने घर से दूर काम के सिलसिले में रहते हैं। इनमें से कई दिवाली मनाने अपने घर जा चुके हैं तो कुछ अपने साल के सबसे बड़े पर्व छठी पूजा के इंतजार में हैं।
अगर आप भी छठ पूजा के लिए घर जाने की सोच रहे हैं और अभी तक ट्रेन या फ्लाइट की टिकट नहीं करवाई है, साथ ही समय की भी कमी है तो आप अपने लिए सस्ते में फ्लाइट टिकट का जुगाड़ कर सकते हैं। जी हां, आप कुछ टिप्स की मदद से कम कीमत में फ्लाइट टिकट का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
ये भी पढ़ें- WhatsApp Security Tips: कहीं आप तो नहीं कर रहे व्हाट्सएप यूज करने में ऐसी गलती? तुरंत करें चेक
सस्ते में बुक हो सकेगी फ्लाइट टिकट
दिग्गज प्लेटफॉर्म गूगल ने कुछ महीने पहले अपना एक खास फीचर पेश किया था, जिसका नाम गूगल फ्लाइट्स फीचर (Google Flights Feature) है। इसकी मदद से कंपनी की ओर से यूजर्स को ससबे सस्ती कीमत में हवाई टिकट देने का दावा किया गया है।
Google Flights से सस्ते में मिलेगी हवाई टिकट
गूगल फ्लाइट्स फीचर की मदद से यूजर सस्ते से सस्ते में हवाई टिकट को सर्च कर सकता है। ये अपने यूजर्स को सस्ते फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे अच्छा समय सुझाएगा। अगर आपको छठ के मौके पर घर जाना है तो आप पहले से इस फीचर की मदद ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको जाने का दिन, समय और जगह को पहले ही आप सर्च कर सकते हैं। इस फीचर्स से कई टूल जुड़े हुए हैं जिनका काम आपको सस्ते में टिकट प्रदान करना है।
Google Flights पर जाएं
आपको गूगल फ्लाइट्स पर जाना होगा। यहां अपना डेस्टिनेशन हवाई अड्डा दर्ज करें। साथ में तारीख को भी एंटर करें। Google Flights की ये अपग्रेड इनसाइट्स ये तय करने में सक्षण होती है कि तुरंत हवाई टिकट बुक करनी है या हवाई किराए कम होने तक इंतजार करना है। इसकी मदद से आप ये भी जान सकते हैं कि बुकिंग करने का सबसे अच्छा समय यात्रा से 1 या 2 महीने पहले होगा या फिर कुछ दिन या घंटे पहले कीमतें कम हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Airline Ticket Scam: खरीदने जा रहे हैं एयरलाइन टिकट तो हो जाएं सावधान, कहीं आपके साथ भी न हो जाए फ्रॉड
टिकट के प्रकार चुनें
टॉप पर आपको अपने टिकट के प्रकार चुननें का ऑप्शन मिलेगा। वन-वे, राउंड ट्रिप, या मल्टी-सिटी में से आप कोई सिलेक्ट कर सकते हैं। फिल्टर का इस्तेमाल करके आप स्टॉप्स, एयरलाइंस, टाइम्स या अधिक पर क्लिक करके भी सर्च कर सकते हैं।
हर 24 घंटे में कीमत का अपडेट
यदि यात्रा के लिए कोई खास तारीख तय नहीं है तो आप अपनी उड़ान की तारीखें चुनने के लिए कैलेंडर पर क्लिक कर सकते हैं। इससे आपको उड़ान की कीमतें करीब हर 24 घंटे में एक बार अपडेट के साथ शो होती रहेगी।
इस तरह से आपके लिए सस्ते में फ्लाइट टिकट की तलाश करना आसान हो सकेगा और आप कम से कम कीमत में अपने लिए हवाई टिकट ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
19 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines