---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

खाना बनाकर कमाएं 15 लाख रुपये, यहां मिल रहे अच्छे करियर ऑप्शन!

Chef Careers: खाना बनाने के शौकीनों के लिए एक अच्छा करियर बनाने का खास मौका है। इसमें वो सिर्फ खाना बनाकर खूब पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए कई ऑप्शन मिल जाएंगे, मतलब अपनी पसंद के हिसाब से आप अपना करियर चुन सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Chef Careers: अच्छा खाना खाने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनको खाना खाने से ज्यादा बनाना पसंद होता है। आपके घर में भी एक ना एक सदस्य ऐसा होगा जो हर वक्त कुछ नया खाना बनाने के लिए तैयार रहता है। ऐसे ही खाना बनाने के शौकीनों के लिए आज हम लेकर आए हैं करियर ऑप्शन। जिसके जरिए वो अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

जो लोग खाना बनाना पसंद करते हैं, उनके लिए फूड इंडस्ट्री इनोवेशन, क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी से भरपूर करियर विकल्पों से भरा है। हम खाना बनाने की कला को पहचानकर उनके करियर में मदद के कई तरीके मौजूद हैं। जिसके जरिए अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

फूड सेफ्टी ऑडिटर

फूड लाइन में करियर बनाने वालों के लिए फूड सेफ्टी ऑडिटर और इंस्पेक्टर की जॉब काफी अच्छी है। इसमें अधिकारी खाद्य सुरक्षा मानकों और नियमों की जांच करते हैं। उनका काम होता है कि वो ये देखें कि फूड बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है वो हानिकारक तो नहीं हैं। इसमें लगभग 4,00,000 से ₹10,00,000 सालाना इनकम होती है। इसी में एक पोस्ट क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर की भी होती है, जो लगभग यही काम करता है। ये 5,00,000 से 12,00,000 सालाना होती है।

ये भी पढ़ें… Railway Jobs: उत्तर रेलवे में 10वीं पास की भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

---खबर नीचे जारी है---

टीवी शो में भाग लेकर

मास्टर शेफ जैसे टीवी शो खाना बनाने के लिए लाए जाते हैं। यहां पर उन लोगों को चुना जाता है जो बाकियों से अलग खाना बनाने का हुनर रखते हैं। ऐसे शो में आकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। निगेला लॉसन और वीर संघवी ने इसमें अच्छा करियर बनाकर एक उदाहरण पैश किया है। इसमें 6,00,000 से ₹20,00,000 तक कमाई की जा सकती है।

फूड ब्लॉग्स में करियर

आज के जमाने में सबसे आसान होता है सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर उसमें वीडियो पोस्ट करना। इसमें खाना पकाने के शौकीन लोग अपनी नई नई डिश तैयार करके उसकी वीडियो बनाकर पोस्ट कर सकते हैं। इसी में एक ऑप्शन आता है फूड ब्लॉग्स का। इसमें आप किसी भी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएं और वहां की कुछ अच्छी डिशिज को अपने अकाउंट पर शेयर करें। इसमें आसानी से 3,00,000 से 15,00,000 तक कमाया जा सकता है। इसके अलावा फूड स्टाइलिंग और फोटोग्राफी से बी आप 4,00,000 से 12,00,000 सालाना कमा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 30, 2024 01:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola