हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मिस्ड कॉल से पता चलेगा PF अकाउंट बैलेंस, जानें डिटेल

Check PF Balance By Missed Call: अगर आप नौकरी करते हैं, तो पीएफ के बारे में तो जानते ही होंगे। हर महीने की सैलरी से कुछ परसेंट पैसा इसके खाते में जमा होता रहता है। जानें मिस्ड कॉल देकर कैसे चेक करें पीएफ अकाउंट बैलेंस?

विज्ञापन
Check PF Balance By Missed Call

Check PF Balance By Missed Call: भारत में नौकरी कर रहे लोगों को प्रोविडेंट फंड या पीएफ के बारे में अच्छे से पता होता है। एक नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का कुछ फीसदी हिस्सा हर महीने पीएफ के रूप में काटा जाता है और खाते में जमा होता रहता है। इसमें कंपनी का भी उतना ही कॉन्ट्रिब्यूशन होता है। हर महीने यह पैसा अपने-आप पीएफ अकाउंट में जमा हो जाता है। कई बार लोगों को पता ही नहीं होता कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो चुके हैं। आप यह जानकारी सिर्फ एक मिस्ड कॉल से जान सकते हैं।

पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने का यह तरीका बेहद आसान है। अपना पीएफ बैलेंस जानने के लिए आपको किसी वेबसाइट या फिर लिंक पर जाने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए बस अपने फोन से एक नंबर डायल करें और बिना बात करे डिटेल मिल जाएगी। मात्र मिस्ड कॉल से यह काम चुटकियों में हो जाएगा।

बैलेंस चेक करना है तो किस फोन नंबर पर मिस्ड कॉल दें?

फोन नंबर डायल करने के बाद एक बेल जाएगी और फिर फोन खुद की कट जाएगा। इसके बाद आपके फोन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन और कंपनी के कॉन्ट्रिब्यूशन की जानकारी दी गई होगी। इसके अलावा पूरा बैलेंस भी इसी मैसेज में पता चल जाएगा। अपने मोबाइल फोन से 9966044425 पर कॉल करें और सारी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन

मैसेज करके भी जान सकते हैं बैलेंस

इसके कॉल करने के अलावा मैसेज के जरिए भी पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए 7738299899 नंबर पर मैसेज में EPFOHO UAN लिखना है। आपका नंबर पीएफ खाते से लिंक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे का Garib Rath Trains पर बड़ा अपडेट, रंग बदलेगा, सीटें भी बढ़ेंगी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola