Check Documents Before Buying Land: आज की महंगाई भरी जिंदगी में मिडिस क्लास अपने खर्चे जैसे तैसे पूरे कर रहा है। उसमें भी अगर वो थोड़ा बहुत पैसा बचाकर अपने भविष्य के लिए कोई प्रोपर्टी खरीदने का प्लान बनाता है तो कई बार धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है। इससे एक ही पल में अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी खो बैठता है। इस तरह के किसी नुकसान से बचने के लिए लिए सबसे जरूरी होता है किसी भी प्रोपर्टी को खरीदने से पहले उससे जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स को देखना।
क्या हैं वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स?
जमीन खरीदने से पहले मदर डीड ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसको देखना बहुत जरूरी होता है। इस डॉक्यूमेंट से आप ये अच्छे से जान सकते हैं कि जो जमीन है उसका मालिकाना हक वास्तव में उसी का है या कोई और है। इसके अलावा एक सेल डीड डॉक्यूमेंट भी होता है जो विक्रेता से खरीदार को जमीन के मालिक से ट्रांसफर करता है।
ये भी पढ़ें… नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका, महंगी होगी रजिस्ट्री, सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी
पुरानी रजिस्ट्री
जमीन खरीदने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको इस दौरान पुरानी रजिस्ट्री दिखाई जाए। इससे ये साफ हो जाता है कि जो जमीन आप खरीद रहे हैं वो किसके नाम पर रजिस्टर है। कई बार लोग दूसरे के नाम की रजिस्ट्री वाली जमीनों को आपको बेच सकते हैं।
पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी
कई मामलों में ऐसा होता है कि जो जमीन बेचता है उसके नाम पर जमीन नहीं होती है। इसके लिए आपको ये देखना है कि उस आदमी के पास पॉवर ऑफ अटॉर्नी है कि नहीं। इसके अलावा एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट भी देखना जरूरी होता है। इस सर्टिफिकेट में जमीन से जुड़े सभी लेन-देन का रिकॉर्ड होता है। इसके अलावा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी देखें, इससे पहता चलता है कि इसको बेचने खरीदने पर किसी को आपत्ति तो नहीं है।
पहचान प्रमाण पत्र
पहचान पत्र आज को दौर में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। अगर आप जमीन के मालिक को जानते नहीं हैं तो इस स्थिति में सबसे पहले पहचान प्रमाण पत्र देख लें। इसके अलावा जमीन खरीदने से पहले मालिक का पूरा पता आपके पास होना चाहिए। इसके लिए आप उसका एड्रेस प्रुफ, बिल या ड्राइविंग लाइसेंस देख सकते हैं। इसमें मालिक के पास पजेशन लेटर का होना भी बहुत जरूरी होता है, इसमें जमीन पर कब्जे की डेट मेंशन रहती है। सबसे आखिर में आपको ये भी देखना चाहिए कि उस प्रॉपर्टी का टैक्स पेमेंट किया गया है कि नहीं।
किसी भी प्रोपर्टी को खरीदने से पहले अगर आप इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को देख लेते हैं तो उससे आपको साथ फ्रॉड होने का खतरा नहीं रहता है। इसलिए जल्दबाजी करने से बेहतर है कि थोड़ा रुके और सारे डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से चेक करें।
ये भी पढ़ें… Married women property act: पत्नी को गिफ्ट में ये विशेष टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी दें, फायदे बहुत कमी एक नहीं!
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
3 mins ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
3 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
4 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
6 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
6 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
7 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
8 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines