Check Car Insurance Status: खत्म तो नहीं हो गया आपके कार का इंश्योरेंस? घर बैठे ही ऑनलाइन चेक करें

Insurance Online

Check Car Insurance Status: भारत में दुनिया की कुछ सबसे अस्तव्यस्त सड़कें हैं, जहां गाड़ी चलाना अक्सर जिंदगी और मौत के बीच चलने जैसा होता है। दुर्घटना की स्थिति में कवर प्रदान करने के लिए वाहनों का बीमा किया जाता है। भारत में वाहन बीमा दुपहिया, चौपहिया, वाणिज्यिक वाहनों और हमारी सड़कों पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए उपलब्ध है। बीमा को अपडेट कराते रहना बहुत जरूरी है। यह ऑनलाइन भी किया जा सकता है। वहीं, आपको बीमा खत्म तो नहीं हुआ है और कब तक मान्य है, इन सब की जानकारी भी आपको ऑनलाइन ही मिल सकती हैं।

बीमा का स्टेटस चेक करने के विभिन्न तरीके

अपनी कार की बीमा पॉलिसी पर नजर रखें। यह आपके वाहन के लिए पॉलिसी खरीदने जितना ही महत्वपूर्ण है। एक बार जब आप बीमा खरीद लेते हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप पॉलिसी और उसके नवीनीकरण की तारीख आदि पर नजर रखें। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि आप अपनी पॉलिसी का नवीनीकरण करने से चूक जाते हैं या अपनी कार के बारे में कुछ विवरण अपडेट करना भूल जाते हैं, तो आपका दावा खारिज हो सकता है।

बीमा सूचना ब्यूरो (IIB) साइट या आपके बीमा प्रदाता की साइट आपकी कार बीमा पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन चेक के लिए दो स्थान हैं। वाहन पंजीकरण, चेसिस या इंजन नंबर दर्ज करते हुए आप बीमा का स्टेटस जान सकते हैं।

VAHAN e-services

  • VAHAN e-services के माध्यम से वाहन के बीमा स्टेटस को ऑनलाइन ऑनलाइक चेक कैसे करें?
  • VAHAN साइट पर जाएं।
  • Know your vehicle details पर क्लिक करें।
  • वाहन की पंजीकरण संख्या डालें।
  • Search vehicle पर क्लिक करें।
  • अब आप अन्य जानकारी के साथ बीमा स्टेटस देख सकेंगे।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ