Cheapest Recharge Plans: जुलाई में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बदलाव किया जिसके बाद बीएसएनएल द्वारा भी नए प्लानों की लिस्ट को जारी किया गया है। बजट पेश होने के बाद भी संभावना जताई जा रही है कि रिचार्ज प्लान महंगे हो सकते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आगामी दिनों में रिचार्ज प्लान और ज्यादा महंगे हो सकते हैं, तो ऐसे में आप लंबी वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं।
लंबी वैधता के रिचार्ज प्लान
एयरटेल, जियो और वीआई के अलावा बीएसएनएल भी लंबी वैधता के प्लान ऑफर करता है। कंपनी की ओर से करीब 1 साल के रिचार्ज प्लान में 336, 365 और 395 दिनों का प्लान पेश किया जाता है। आइए जानते हैं कि इन तीनों प्लानों में से आपके लिए कौन सा रिचार्ज किफायती रहेगा?
ये 3 हैं BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान!
336 Days Recharge Plan
बीएसएनएल की ओर से 336 दिनों का प्लान ऑफर किया जाता है, जिसकी कीमत 1499 रुपये है। आपको इसके साथ कुल 24GB डेटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी। सिम एक्टिव और कॉलिंग के लिहाज से ये एक लंबी वैधता वाला प्लान बेस्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 3 महीने का रिचार्ज प्लान किसका सबसे सस्ता?
365 Days Recharge Plan
बीएसएनएल का एक प्लान 365 दिनों के साथ आता है जिसे अपनाकर रिचार्ज करने साल भर की छुट्टी मिलेगी। इस प्लान की कीमत सिर्फ 1999 रुपये है। इसके साथ कुल 600GB डेटा, कॉलिंग, डेली 100 SMS और 30 दिनों के लिए फ्री BSNL Tunes की सुविधा प्राप्त होगी।
395 Days Recharge Plan
ये प्लान 13 महीनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और रोजाना 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। ये आपके लिए एक किफायती प्लान हो सकता है जिसकी कीमत सिर्फ और सिर्फ 2399 रुपये है। इतने रुपये के खर्च में आपको 395 दिनों तक कॉलिंग, डेटा और मैसेज की सुविधा मिल रही है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
6 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
10 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
13 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
15 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
16 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
19 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines