Cheapest Recharge Plan: क्या आप किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो सस्ते में डाटा के साथ आपको कॉलिंग सुविधा भी प्रदान करे? या फिर किसी ऐसे प्लान की जिसकी वैधता ज्यादा दिन की हो लेकिन सुविधाएं खास नहीं या ऐसे किसी रिचार्ज प्लान की जो सस्ते होने के साथ-साथ अधिक वैलिडिटी के साथ आता हो। अगर आपका जवाब सस्ते के साथ अधिक बेनिफिट्स वाले रिचार्ज को अपनाना है तो इसके लिए आप 90 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं।
कम कीमत में मिलेगा ज्यादा फायदा
रिलायंस जियो को शुरुआत से ही कम कीमत में अधिक डेटा की सुविधा देने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता है। अगर आप अनलिमिटेड डाटा का फायदा पाना चाहते हैं तो जियो की ओर से ऐसा फायदा दिया जाता है। जियो अपने ग्राहकों को बेहद कम कीमत में 90 दिनों के लिए ट्रूली अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग समेत मैसेज की सुविधा और ओटीटी ऐप्स का फायदा दे रहा है।
जियो का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान
जियो की ओर से 800 रुपये से कम कीमत का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। 90 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 749 रुपये है। इसके बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इतने रुपये में अनलिमिटेड 5जी डाटा और कुल 180 जीबी डाटा का फायदा मिलता है।
Reliance Jio Rs 749 Plan Benefits
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो जियो की ओर से 749 रुपये में ट्रूली अनलिमिटेड 5जी डाटा के अलावा जियो जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड का फायदा दिया जाता है। प्लान के साथ डेली 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2 जीबी डाटा का फायदा मिलता है।
Recharge Plans with 84 Days Validity
बात करें दूसरे रिचार्ज प्लान की तो जियो अपने ग्राहकों तो 84 दिनों की वैधता के साथ कई प्लान पेश करता है, जिनमें एक रिचार्ज प्लान की कीमत 1099 रुपये का है। इस प्लान के साथ प्रति दिन 2GB डाटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही प्लान के साथ नेटफ्लिक्स और जियो ऐप्स का भी बेनिफिट मिलता है।
इसके अलावा एक रिचार्ज प्लान 866 रुपये का है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलेगा। प्लान के साथ डेली 2GB डाटा का फायदा मिलेगा। साथ ही आप जियो ऐप्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
15 mins agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
4 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines