Cheapest Recharge Plan with 56 Days Validity: महंगे रिचार्ज की लिस्ट जारी हो जाने के बाद क्या आपके लिए भी ये एक बड़ी परेशानी बन गई है कि अब सस्ते में रिचार्ज कैसे और कहां से किया जा सकता है? तो इस बात से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकारी टेलीकॉम की ओर से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर किए जा चुके हैं। जी हां, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल की ओर से सस्ते रिचार्ज ऑफर किए जा रहे हैं।
अगर आप 56 दिनों तक की वैधता के साथ एक सस्ता रिचार्ज अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए बीएसएनएल का प्लान अपना सकते हैं। ये कंपनी जियो, एयरटेल और वीआई को अपने इस प्लान से तगड़ी टक्कर देती दिख रही है। आइए जानते हैं कि सिर्फ 347 रुपये खर्च करके आपको बीएसएनएल की ओर से 56 दिनों तक कितने बेनिफिट्स मिलेंगे और प्लान कैसे जियो के रिचार्ज प्लान के सामने आपके लिए सस्ता हो सकेगा?
पैसे बचाने वाला रिचार्ज!
अगर जेब पर कम भार के साथ अधिक बेनिफिट का मजा चाहते हैं तो इसके लिए आप बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। सिर्फ 347 रुपये में आपको 56 दिनों तक कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा मिलता है। बात करें बेनिफिट्स की तो 347 रुपये में यूजर्स को 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 2GB डेटा की सुविधा मिलती है। ये प्लान 4G इंटरनेट सर्विस के साथ है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 84 दिनों वाला किसका प्लान सबसे सस्ता?
जियो का प्लान कैसे है बीएसएनएल से महंगा?
जियो ने अपने नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट में करीब 2 महीने यानी 56 दिनों की वैधता वाले प्लान को भी पेश किया है। ये रिचार्ज प्लान 579 रुपये और 629 रुपये में आते हैं। बेनिफिट्स की बात करें तो जियो के 579 रुपये वाले प्लान के साथ 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा 56 दिनों के लिए मिलती है। जबकि, 629 रुपये वाले रिचार्ज के साथ 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है।
बीएसएनएल की तुलना में ये प्लान 282 रुपये महंगा है। हालांकि, जियो 5जी सर्विस दे रहा है और बीएसएनएल की ओर से 4जी नेटवर्क की सर्विस दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- Sabse Sasta Recharge! सिर्फ 666 रुपये में 150 दिनों तक खूब करें बात!
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
6 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
6 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines