Cheapest Milk in Delhi: दूध के दाम पिछले कुछ समय में काफी बढ़े हैं। अमूल हो या फिर कोई लोकल ब्रांड सभी ने कीमतों में हर थोड़े अंतराल में इजाफा किया है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जब भी अमूल जैसी कंपनियां दाम बढ़ाती हैं, स्थानीय डेयरी वाले भी उसका हवाला देकर कीमतें बढ़ा देते हैं। हालांकि, दिल्ली वालों को आने वाले दिनों में इस मोर्चे पर कुछ राहत मिल सकती है। दरअसल, कर्नाटक का मशहूर नंदिनी दूध (Nandini Milk) अब दिल्ली में भी मिलेगा। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) नंदिनी ब्रांड के नाम से दूध और दही बेचती है।
इस तरह मिलेगा फायदा
नंदिनी की एंट्री से दिल्ली वालों का फायदा होना तय है। पहली बात तो नंदिनी ब्रांड का दूध अमूल से सस्ता है। दूसरी, नंदिनी के आने से अमूल और मदर डेयरी का मार्केट प्रभावित होगा। कंपनियों में प्रतियोगिता बढ़ेगी और इसकी पूरी संभावना है कि बाजार पर कब्जे के लिए प्राइज वॉर भी देखने को मिले। यदि नंदिनी ब्रांड के उत्पादों का स्वाद दिल्लीवासियों को पसंद आता है और उसकी सेल जोर पकड़ती है, तो अमूल एवं मदर डेयरी को कुछ बड़ा करना होगा। उनके पास दो ही विकल्प होंगे, या तो कीमतों में कमी लाई जाए या फिर कोई अनोखी स्कीम निकाली जाये। दोनों ही सूरतों में फायदा आम दिल्ली वालों को होगा।
दाम में इतना है अंतर
अमूल का मार्केट खराब करने के लिए कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने दूध के दाम अमूल से कम रखे हैं। नंदिनी के गाय के 1 लीटर दूध की कीमत 56 रुपए है। कंपनी का फुल क्रीम दूध 61 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा और टोंड दूध (Toned Milk) के दाम 55 रुपए प्रति लीटर होंगे। जबकि कंपनी ने दही की कीमत 74 रुपए प्रति किलो निर्धारित की है। अमूल की बात करें, तो इस साल जून में हुई बढ़ोत्तरी के बाद 1 लीटर अमूल गोल्ड अब 68 रुपए में मिलता है।
ये भी पढ़ें- 10 रुपये से कम कीमत वाले ये 5 स्टॉक्स आपको बना सकते हैं मालामाल!
1 लीटर अमूल ताजा 56 रुपए और गाय का दूध प्रति लीटर 57 रुपए पर मिल रहा है। अमूल के दही की कीमत भी नंदिनी के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, मदर डेयरी ने भी अमूल के बाद मूल्यवृद्धि की थी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 68 रुपए प्रति लीटर, टोन्ड 56 रुपए प्रति लीटर और डबल टोंड दूध 50 रुपए प्रति लीटर से हिसाब से मिलता है।
Amul से बदले की तैयारी
मदर डेयरी दिल्ली-NCR में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर ताजा दूध बेचती है। अमूल के लिए भी दिल्ली-NCR बड़ा बाजार है। ऐसे में नंदिनी की एंट्री दोनों कंपनियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। पिछले साल जब अमूल की कर्नाटक में एंट्री हुई थी, तो इसे विपक्ष ने नंदिनी को खत्म करने की साजिश करार दिया था।
अमूल ने नंदिनी का मार्केट प्रभावित किया और अब कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) उसी रणनीति के तहत नंदिनी को दिल्ली में उतारने जा रहा है। फेडरेशन 25 देशों में मिल्क पाउडर और घी का एक्सपोर्ट करता है। उसका सालाना टर्नओवर लगभग 25000 करोड़ रुपए का है।
ये भी पढ़ें- आप भी पर्सनल लोन के लिए करना चाहते है अप्लाई, तो इन बातों का रखें ख्याल
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines