हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Cheapest Flight Ticket: कम से कम कीमत में बुक होगी हवाई टिकट! बस अपना लें ये ट्रिक

Cheapest Flight Ticket Booking Tips: सस्ते में हवाई टिकट की बुकिंग करनी है तो आप कुछ ट्रिक्स को अपनाकर सस्ते में टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
flight booking

Cheapest Flight Ticket Booking Tips: भारतीयों के बीच रेल गाड़ी को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह कम कीमत में ट्रेन की सीट उपलब्ध होना है। लंबा सफर तय करने के लिए ट्रेन की टिकट ज्यादा नहीं होती है और एक आरामदायक सफर भी तय किया जा सकता है। हालांकि, जब समय की कमी हो तो हममें से कई लोग हवाई जहाज से जाना पसंद करते हैं, लेकिन हर किसी की जेब हवाई जहाज की टिकट को खरीदने की अनुमति नहीं देती है।

वहीं, अगर हम आपसे कहें कि आप ट्रेन टिकट जितनी कीमत में हवाई टिकट खरीद सकेंगे, तो इस पर आपका क्या कहना होगा? शायद आप इसे एक मजाक समझकर टाल देना पसंद करेंगे, लेकिन हम आपको जिस ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानने के बाद आप भी सस्ते में हवाई टिकट बुक करने की सोचेंगे, आइए आपको कम कीमत में फ्लाइट टिकट बुक (Flight Ticket Book in Lowest Price) करने का तरीका बताते हैं।

How to Buy Flight Ticket Online in Cheapest Price

आमतौर पर एसी ट्रेन टिकट की कीमत 1000 रुपये से 3000 रुपये के बीच होती है। जबकि, हवाई जहाज की टिकट की कीमत 2000 रुपये से ज्यादा ही होती है, लेकिन अगर आप फ्लाइट टिकट की बुकिंग सस्ते में करनी हो तो इसके लिए आप कुछ वेबसाइट या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यहां से सस्ते में बुक करें हवाई टिकट

आप फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर जाकर भी सस्ते में हवाई टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इससे आपको ई-कॉमर्स साइट पर ट्रैवल ऑप्शन पर जाना होगा, यहां आपको गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां जाकर आप फिल्टर के अलावा फीचर का इस्तेमाल करके टिकट की बुकिंग सस्ते में कर सकते हैं। आपको जिस दिन जाना है बस उस दिन की डेट, डेस्टिनेशन को एंटर करके नोटिफिकेशन ऑन कर दें।

इसके बाद आपको नोटीफिकेशन के जरिए जानकारी मिल सकेगी कि कब और कितने रुपये में हवाई टिकट उपलब्ध हैं। इन साइट्स के अलावा आप कार्ड ऑफर्स या फिर दूसरी ट्रैवल साइट्स पर जाकर भी हवाई टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  सस्ते में Flight Ticket बुकिंग के लिए Google का ये फीचर है मददगार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें