Winter Shopping: देश में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में लोग सर्दी के कपड़ों की शॉपिंग के लिए अच्छी मार्केट तलाशने लगते हैं। आज दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए कुछ ऐसी सस्ती मार्केट लेकर आए हैं जहां पर बजट फ्रेंडली कपड़े खरीद सकते हैं। इन मार्केट में आपको 50 रुपये से लेकर जितना चाहो उतना महंगा कपड़ा मिल सकता है। इन मार्केट में आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी शॉपिंग करते हैं। दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट से सारा खान भी शॉपिंग की बात कर चुकी हैं। आज ऐसी ही 5 मार्केट के बारे में आपको बताएंगे जहां पर सस्ते में ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं।
1. सरोजिनी नगर मार्केट
राजधानी में सस्ती मार्केट के नाम पर सबसे पहले सरोजिनी नगर मार्केट का नाम आता है। जहां पर आपको 10 रुपये से 1000 रुपये तक अच्छे गर्म कपड़े मिल सकते हैं। सरोजिनी नगर मार्केट में यूं तो 12 महीने में हर तरह के कपड़े मिलते हैं, लेकिन यहां पर सर्दियों के सीजन में अलग ही रौनक होती है। सर्दियों में लॉन्ग कोट, स्वेटर, ब्लेजर, कार्डिगन और स्वेट शर्ट मात्र 500 रुपये तक खरीद सकते हैं। यहां पर सेकंड-हैंड से लेकर ब्रांडेड ओवरस्टॉक प्रोडक्ट्स तक मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: शौक को बनाया बिजनेस! अब कमा रही हैं करोड़ों रुपये, जानिए इस धांसू बिजनेस आइडिया के बारे में….
2. लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर में आपको लोकल और ब्रांडेड दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे। यहां का विंटर कलेक्शन किफायती और फैशनेबल होता है। जो 100 से 500 रुपये तक में मिल जाते हैं। हालांकि लाजपत नगर मार्केट सरोजिनी नगर मार्केट से थोड़ा महंगा है। लेकिन यहां पर महंगे शोरूम के अलावा सस्ते कपड़ों की दुकानें भी काफी हैं। यहां से ऊनी शॉल, लेगिंग्स, और वुलन टॉप्स सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।
Photo Credit- Meta AI
3. चांदनी चौक थोक बाजार
अगर आप थोक में खरीदारी करना चाहते हैं या बेहद सस्ते कपड़े ढूंढ रहे हैं, तो चांदनी चौक आपके लिए बेस्ट है। यहां पर भी 50 से 200 रुपये तक में सर्दियों की शॉपिंग की जा सकती है। चांदनी चौक में वुलन फैब्रिक, स्वेटशर्ट्स किफायती दामों में मिल जाते हैं।
4. करोल बाग मार्केट
यह मार्केट न केवल समर और विंटर वियर कपड़ों के लिए बल्कि यहां पर एक्सेसरीज भी मिलती हैं। जिनकी कीमत 150 से 400 रुपये तक हो सकती है। करोल बाग से स्कार्फ, दस्ताने, और वुलन जैकेट्स खरीदी जा सकती हैं।
Photo Credit- Meta AI
5- अट्टा मार्केट (नोएडा)
दिल्ली के अलावा नोएडा में एक ऐसी मार्केट है जहां पर सस्ते में कपड़े खरीदे जा सकते हैं। ये नोएडा सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे बनी अट्टा मार्केट। इस मार्केट में बजट फ्रेंडली शॉपिंग की जा सकती है। दिल्लीकी सस्ती मार्केट्स की तरह ही यहां पर भी वुलन के कपड़े 100 रुपये की कीमत से शुरू होते हैं।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! होम लोन पर देना होगा कम ब्याज, जानें फायदे से लेकर सब कुछ
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
8 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
11 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines