Health and Motor Insurance Price Cut: सस्ते होंगे हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस! एजेंटों के कमीशन पर IRDAI का बड़ा कदम

इरडा ने हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस में एजेंटों का कमीशन घटाने का प्रस्ताव दिया है. जानें कार डीलरों की मनमानी पर कैसे रोक लगेगी और इंश्योरेंस कितना सस्ता होगा.

IRDAI Insurance Commission Cut and Cheaper Health Motor Insurance Concept Image

अगर आप हर साल अपनी गाड़ी या परिवार के हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम का बिल देखकर ठंडी सांस भरते थे, तो आपके लिए एक बहुत ही शानदार और राहत भरी खबर आई है. (file photo)

अक्सर जब हम हेल्थ या मोटर इंश्योरेंस खरीदते हैं, तो हमें लगता है कि हमारा सारा पैसा सिर्फ हमारी सुरक्षा में जा रहा है. लेकिन सच तो यह है कि उस भारी-भरकम प्रीमियम का एक बहुत बड़ा हिस्सा बिचौलियों, एजेंटों और डीलरों के कमीशन में चला जाता है.

विज्ञापन

इसी कमीशन के खेल को खत्म करने और इंश्योरेंस को सस्ता बनाने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानी IRDAI (इरडा) ने एक धमाकेदार ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार किया है.

विज्ञापन

हेल्थ इंश्योरेंस: 40% वाले कमीशन पर लगी कैंची

जब हम हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, तो पहले साल के प्रीमियम का एक बड़ा हिस्सा एजेंट और डिस्ट्रीब्यूटर की जेब में चला जाता है. पहले साल में डिस्ट्रीब्यूटर को 40% तक भारी-भरकम कमीशन मिलता था. लेक‍िन अब इरडा ने इसे सीधे घटाकर 15% करने का प्रस्ताव रखा है. वहीं एजेंट का कमीशन 20% तय करने की बात कही गई है. पॉलिसी रिन्यू कराने पर भी डिस्ट्रीब्यूटर का कमीशन घटाकर 5% और एजेंट का 10% किया जाएगा, जो पहले 10-15% तक होता था.

विज्ञापन

आपको बता दें क‍ि जीएसटी में कटौती के बाद भी जब इंश्योरेंस कंपनियों ने प्रीमियम बढ़ा दिए थे, तो ग्राहकों को फायदा नहीं मिला था. लेकिन अब कमीशन घटने से सीधे तौर पर प्रीमियम के दाम कम हो सकते हैं.

मोटर इंश्योरेंस: कार डीलरों की मनमानी पर लगा ब्रेक
क्या आपको पता है क‍ि नई कार खरीदते समय जो इंश्योरेंस हमें कार शोरूम वाला थमाता है, उसमें भारी भरकम कमीशन छिपा होता है. पिछले दो सालों में मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में 34% और उनके कमीशन में 259% की तूफानी बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

वित्त वर्ष 2025 में मोटर इंश्योरेंस के 29000 करोड़ में से 7050 करोड़ रुपये सिर्फ कमीशन में चले गए. कई जगहों पर तो 50% तक कमीशन वसूला जा रहा था.

अब क्या बदलेगा?
कार डीलरों का कमीशन घटाकर अधिकतम 15% तय करने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही कार डीलरों को अपने शोरूम में बीमा सुगम पोर्टल (Bima Sugam Portal) का QR कोड सार्वजनिक रूप से लगाना होगा. ग्राहक खुद इसे स्कैन करके सीधे थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस खरीद सकेंगे और एजेंट का कमीशन बचा सकेंगे.

विज्ञापन

लोन के साथ जबरन थमाई जाने वाली पॉलिसी पर बैन
इसके साथ ही आपने ये भी गौर क‍िया होगा क‍ि जब भी आप बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने जाते हैं, तो बैंक वाले जबरदस्ती एक बेवजह का इंश्योरेंस प्लान भी साथ में चिपका देते हैं.

इरडा ने इस मिस-सेलिंग पर सख्त रवैया अपनाते हुए लोन के साथ गैर-जरूरी इंश्योरेंस बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है.

विज्ञापन

कब लागू होगा यह नियम?
इरडा ने इस मसौदे (Draft) पर 25 अक्टूबर तक सभी पक्षों, जैसे क‍ि कंपनी, डिस्ट्रीब्यूटर और जनता से सुझाव मांगे हैं. इस नए प्रस्ताव की खबर आते ही शेयर बाजार में इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई.

कुल मिलाकर, इरडा का यह कदम बिचौलियों के मोटे मुनाफे पर नकेल कसेगा और उस बचत का सीधा फायदा आपकी और हमारी जेब तक पहुंचाएगा. तो अगली बार जब अपनी कार या हेल्थ पॉलिसी रिन्यू कराएं, तो इस नए नियम को जरूर याद रखिएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ