हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

21 साल की उम्र में बिजनेस में फेल चार्ली फेसबुक पर हिट, करोड़ों रुपये में पहुंची कमाई

---विज्ञापन---

Charlie Day Buissness Growth: आज के समय में घर बैठे लोगों के लिए सोशल मीडिया कमाई का जरिया बन गया है। कई ऐसे लोग हैं जो इसके जरिए लाखों कमाते हैं। ब्रिटिश महिला चार्ली डे ने भी फेसबुक के जरिए करोड़ों कमा रही हैं। चार्ली फेसबुक पर ग्रुप बनाकर लोगों को बिजनेस को आगे बढ़ाने का गुण सिखाती हैं। चार्ली 21 साल की थीं, जब उन्होंने पहला बिजनेस शुरू किया था, लेकिन वो उसमें नाकामयाब रहीं। फिलहाल वो एक सेल्स एजेंसी चला रही हैं, जिसके लिए उन्हें उम्मीद है कि वो साल 2029 तक उसकी कमाई 100 करोड़ की हो जाएगी।

बच्चों को डांस सिखाती थी चार्ली

चार्ली शादीशुदा और एक बच्ची की मां भी हैं। उन्होंने अपने  बिजनेस में इतना फोकस किया कि बच्चे को स्कूल तक से लाने का समय नहीं होता था। चार्ली ने बताया कि वो वो 21 साल की थीं, और उनके दोस्त पार्टी किया करते थे, तब वो बच्चों को गाना और डांस सिखाया करती थीं। साल 2020 में लॉकडाउन के समय ये थिएटर स्कूल ऑनलाइन चलने लगे थे। उन्हें समझ आया कि अच्छी सेल्स स्ट्रैटेजी के जरिए किसी भी बिजनेस को आगे बढ़ाया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Charlie Day 🌟 Sales Expert (@charlie_day_sales)

---विज्ञापन---

क्या करती हैं चार्ली

उन्होंने Entrepreneurs Growth Club नाम का एक फेसबुक ग्रुप शुरू किया। इसमें उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट डालना शुरू किया, जिसमें वो सभी को बताती थीं कि कैसे अपने बिजनेस को बढ़ाया। चार्ली कई बिजनेसमैन को बिजनेस ग्रो करने की सलाह देती हैं।

पहले महीने में उन्होंने 26 हजार रुपये कमाए। धीरे-धीरे उनका बिजनेस बढ़ता गया और वो करोड़ों में आमदनी करने लगी। अब भी चार्ली अपने फेसबुक ग्रुप में बहुत एक्टिव है, उनके सजेशन को कई लोग फॉलो करते हैं। इसके बाद उन्होंने एक किताब लिखी है, जिसका नाम है सेल्स मेड है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola