Charges For Searching On Google: आज का जमाना डिजिटल हो चुका है। हमारे दिन की शुरुआत फोन और उसमें इस्तेमाल होने वाले ऐप्स से होती है। ऐसे में Google बड़ी तैयारी में लगा हुआ है। कंपनी ने अब तक सर्च सर्विस को मुफ्त रखा है लेकिन अब इसपर चार्ज लगाया जा सकता है।
कंपनी ‘प्रीमियम’ फीचर्स पर चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। ये ‘प्रीमियम’ फीचर्स जनरेटिव AI से आने वाले रिजल्ट्स होंगे। कुछ समय पहले ही कंपनी द्वारा गूगल सर्च के साथ जनरेटिव AI का स्नैपशॉट फीचर एक्सपेरिमेंटल लॉन्च किया गया था। इस फीचर की मदद से AI यूजर्स को सर्च किए गए टॉपिक के बारे में सर्च रिजल्ट्स से ऊपर की जानकारी दिखाता है।
ऐसे में, AI सर्च किए गए टॉपिक की एक समरी यूजर्स को दिखाता है। हालांकि, अब कंपनी इसमें बदलाव करना चाहती है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अगर Google ऐसा कुछ करता है, तो यह पहला मौका होगा जब कंपनी अपने सर्च इंजन पर पेमेंट या चार्ज लगाएगी।
ChatGPT आने के बाद कंपनी को डर
इस फीचर से कंपनी की बड़ी कमाई तो होती है लेकिन ChatGPT के आने के बाद से कंपनी को अपने बिजनेस पर एक डर नजर आया। Google उन ऑप्शंस को ढूंढ रहा है, जिनसे AI फीचर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ जोड़ा जा सके। कंपनी द्वारा Gemini AI असिस्टेंट का फीचर पहले से ही Gmail और डॉक्स के साथ दिया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियर्स इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं लेकिन कंपनी एक्जीक्यूटिव्स अभी तक इस पर आखिरी फैसला नहीं ले पाए। हालांकि, कंपनी का ट्रेडिशनल सर्च इंजन पहले की तरह ही फ्री रहेगा। Google सब्सक्राइबर्स को भी ऐड दिखाने पर प्लान कर रही है।
आपको बता दें कि Google ने सर्च और सर्च से जुड़े ऐड्स की मदद से पिछले साल 175 अरब डॉलर कमाए हैं। यह कंपनी की टोटल कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा है।
क्यों चुनिंदा लोगों को ही देना चाहते हैं ऑफर?
ChatGPT कई सारे सवालों के सटीक और तेजी से जवाब देता है। ऐसे में लोग गूगल पर सर्च करना बंद कर सकते हैं, जिसका डर कंपनी को सता रहा है। Google ने पिछले साल मई में AI पावर्ड सर्च इंजन पर काम करना शुरू किया था। ब्रांड इस फीचर को मेन सर्च इंजन पर जोड़ना नहीं चाहता। इस तरह के सर्च रिजल्ट देने में गूगल के काफी ज्यादा रिसोर्स खर्च होंगे। ट्रेडिशनल तरीके के मुकाबले जनरेटिव AI रिस्पॉन्स में गूगल से ज्यादा कंप्यूटर रिसोर्स लगेंगे। यही कारण है कि कंपनी इसे चुनिंदा यूजर्स को ही ऑफर करना चाहती है।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
1 hr ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
6 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines