Chandrayaan-3 Landing Impact: स्पेस मिशन की सफलता के बाद इन 10 शेयर में आई तेजी, रॉकेट की रफतार से बढ़ रहे ऊपर
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Chandrayaan-3 Landing Impact: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव की जांच करने वाला भारत पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं दलाल स्ट्रीट भी चंद्रमा पर पहुंच गया है। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद शेयर मार्केट में लोगों को उनके निवेश पर काफी लाभ हुआ। अब भी शेयर मार्केट में निवेश के लिए ये शेयर चर्चा में हैं। इसरो के चंद्रमा मिशन में भूमिका निभाने वाली कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को 12% तक की बढ़ोतरी हुई। दरअसल निवेशकों को भारत की कॉस्मिक पावर पर दांव लगाने के लिए एक्स्ट्रा स्पेस मिला।
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, CLSA के भरत पारेख ने कहा, ‘इससे ‘मेक इन इंडिया’ थीम मजबूत होनी चाहिए और एलएंडटी जैसे भारतीय प्लेयर्स के लिए वैश्विक रॉकेट, लॉन्च और सैटेलाइट बाजार खुलने चाहिए।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: