Chandrababu Naidu Wife Earns 584 Crore Rupees in 7 Days : लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आए 3 दिन हो चुके हैं। बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और यह सहयोगी दलों के सहयोग से सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर समर्थन देने का पत्र सौंप चुके हैं। 4 जून को जब लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आया था तो बीजेपी को पूर्ण बहुमत न मिलने से शेयर मार्केट धड़ाम हो गई थी। निवेशकों की 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डूब गई थी। हालांकि इसके बाद मार्केट में सुधार आया, लेकिन कुछ निवेशक अभी तक उबर नहीं पाए हैं। वहीं दूसरी ओर चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने शेयर मार्केट से 7 दिनों में 584 करोड़ रुपये कमा डाले हैं।
कंपनी के शेयर ने बढ़ाई कमाई
चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी की हेरिटेज फूड्स में 24.37 फीसदी की हिस्सेदारी है। उनके पास इस कंपनी के 2,26,11,525 शेयर हैं। चुनाव के रिजल्ट वाले दिन जब शेयर मार्केट डूब रही थी और निवेशकों की रकम स्वाहा हो रही थी, उस समय नारा भुवनेश्वरी की दौलत बढ़ रही थी। इससे पहले 31 मई को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 402.90 रुपये थी। इस हिसाब से नारा भुवनेश्वरी की इस कंपनी में रकम करीब 911 करोड़ रुपये थी। आज यानी शुक्रवार को इसके एक शेयर की कीमत 661.25 रुपये हो गई है। इस हिसाब से आज इनकी इस कंपनी में रकम बढ़कर करीब 1495 करोड़ रुपये हो गई। ऐसे में देखा जाए तो इन 7 दिनों में नारा भुवनेश्वरी को करीब 584 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बता दें कि इस कंपनी के फाउंडर खुद चंद्रबाबू नायडू हैं और हैदराबाद में इसका ऑफिस है।
नारा भुवनेश्वरी और चंद्रबाबू नायडू परिवार के साथ।
TDP की जीत से रॉकेट बना शेयर
आंध्र प्रदेश में TDP ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। TDP केंद्र में भी शामिल होने जा रही है। साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव का भी रिजल्ट आया और इसमें TDP सरकार बनाने जा रही है। TDP के इस अच्छे प्रदर्शन के कारण हेरिटेज फूड्स के शेयर रॉकेट बन गए हैं।
यह भी पढ़ें : नायडू ने ससुर से हथियाई पार्टी, न कांग्रेस से पटी और न बीजेपी के होकर रहे, जानें- कैसे बढ़ा राजनीति में कद
3 दिन में 44 फीसदी रिटर्न
हेरिटेज फूड्स के शेयर ने 3 दिन में ही 44 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। 4 जून को जब मार्केट बंद हुई थी, उस समय इसके एक शेयर की कीमत 459 रुपये थी। आज यानी शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे तक इसकी कीमत बढ़कर करीब 661.25 रुपये हो गई है। ऐसे में इस शेयर ने 5 जून से लेकर अब तक 44 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। इसने एक साल में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस समय कंपनी का मार्केट कैप 6.14 हजार करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें : कैसा रहा है नायडू, नीतीश और मोदी का साथ? एक ने मांग लिया था इस्तीफा तो दूसरे ने बदल ली थी राह
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines