दिवाली का त्योहार नजदीक है और घरों में मिठाइयों से लेकर पकवानों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लेकिन त्योहारों के इस माहौल में किचन का बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. इंडियन पल्स एंड ग्रेंस एसोसिएशन (IPGA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में देश में चने की कीमत 11%, मूंग 10.6%, तुअर/अरहर 6.5% और मटर के दाम 6% तक बढ़ चुके हैं.
लेकिन सवाल यह उठता है कि जब सरकार के पास दालों का भरपूर स्टॉक मौजूद है, तो फिर त्योहारों से ठीक पहले दालों के भाव क्यों बढ़ रहे हैं?
दालों के दाम में कितना आया उछाल?
थोक मंडियों में पिछले एक महीने और एक हफ्ते में दालों के रेट तेजी से चढ़े हैं. चना 1 महीने में 11% और हफ्ते भर में 5.5% महंगा हुआ है. यानी पिछले साल से तुलना करें तो पिछले साल के मुकाबले 23% महंगा हो गया है.
वहीं मूंग 1 महीने में 10.6% और हफ्ते भर में 4.3% महंगा हुआ है. तुअर या अरहर दाल की बात करें तो 1 महीने में 6.5% और हफ्ते भर में 2.4% महंगी हुई है. जबकि मटर या पीली मटर (Matar) 1 महीने में 6% और हफ्ते भर में 3% महंगी हुई है. ये साल-दर-साल 47% महंगी हो गई है.
अगर खुदरा (Retail) दामों की बात करें, तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार चना दाल लगभग 88.72 रुपये प्रति किग्रा, तुअर दाल 125.72 रुपये प्रति किग्रा, मूंग दाल 112.14 रुपये प्रति किग्रा और मसूर दाल 90.43 रुपये प्रति किग्रा के आसपास बिक रही है.
क्या सिर्फ दीवाली की मांग ही वजह है या खेल कुछ और है?
दीपावली पर बेसन, मिठाइयों और पकवानों की वजह से मांग (Demand) बढ़ना तो तय है, लेकिन केवल मांग बढ़ना ही एकमात्र कारण नहीं है. असल खेल भविष्य की फसल और आयात (Imports) को लेकर पैदा हुई आशंकाओं का है.
- चने पर अल-नीनो और ऑस्ट्रेलिया का असर : चना भारत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दाल है और यह रबी की फसल है. कृषि मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि एल-नीनो (El Nino) और असमान बारिश के कारण इस बार रबी सीजन में मिट्टी में नमी (Soil Moisture) की कमी हो सकती है. दूसरी तरफ, भारत को चना भेजने वाले सबसे बड़े देश ऑस्ट्रेलिया में इस बार चने की पैदावार 40-50% तक घटने का अनुमान है. इस वजह से भारत में चने का आयात 45% तक घट गया है.
- तुअर दाल और बारिश की मार : तुअर खरीफ की फसल है. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक इलाकों में कम बारिश और सूखे जैसे हालात के कारण पैदावार घटने की आशंका जताई जा रही है.
- रूस-यूक्रेन युद्ध और मटर के दाम : चने के विकल्प के रूप में इस्तेमाल होने वाली पीली मटर की सप्लाई रूस-यूक्रेन युद्ध और अंतरराष्ट्रीय वैश्विक दिक्कतों के कारण प्रभावित हुई है, जिससे मटर भी महंगी हो गई है.
क्या देश में दालों की वाकई कमी है?
बिलकुल नहीं. यह कोई दालों का अकाल या भारी किल्लत नहीं है. साल 2025-26 में भारत में रिकॉर्ड 274.09 लाख टन दालों का उत्पादन हुआ है, जो पिछले साल से 6.7% ज्यादा है.
सरकार के पास बफर स्टॉक के रूप में 45 लाख टन से ज्यादा दालें सुरक्षित रखी हुई हैं, जबकि मानक 35 लाख टन का है. इसमें लगभग 19.5 लाख टन चना और 10 लाख टन तुअर शामिल है. अभी भले ही गोदाम भरे हों, लेकिन जब व्यापारियों को लगता है कि अगली फसल कम आ सकती है, तो वे पहले से ही भाव बढ़ाना शुरू कर देते हैं.
संबंधित खबरें
अमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
29 mins ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
3 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
6 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
7 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
7 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
8 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
9 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines