हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Central Govt Employees Salary Update: 25 सितंबर को ही आ जाएगी खाते में सैलरी! जानिए सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी 5 दिन पहले यानी 25 सितंबर को ही मिलेगी. बैंक हड़ताल और छुट्टियों की वजह से वित्त मंत्रालय ने दिया एडवांस सैलरी का आदेश.

विज्ञापन
5 दिन पहले आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी! जानिए बैंक हड़ताल और 25 सितंबर के एडवांस पेमेंट का कनेक्शन (File Photo)

सरकारी कर्मचारियों के लिए सितंबर का महीना खुशियों की दोगुनी सौगात लेकर आया है. आमतौर पर महीने की आखिरी तारीख यानी 30 या 31 तारीख को आने वाली सैलरी इस बार 5 दिन पहले यानी 25 सितंबर को ही कर्मचारियों के बैंक खातों में क्रेडिट (Credit) होने वाली है.

अब आप सोच रहे होंगे कि सरकार अचानक इतनी मेहरबान कैसे हो गई? क्या कोई त्योहार है या कोई और माजरा है? आइए, जानते हैं कि आखिर इस एडवांस सैलरी के पीछे का असली खेल क्या है.

5 दिन पहले क्यों आ रही है सैलरी? जानिए 5 दिनों का गणित

सैलरी जल्दी आने के पीछे सरकार का प्यार तो है ही, लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है बैंकों का ताला. दरअसल, सितंबर के आखिरी हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं. 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की आधिकारिक छुट्टी है.

विज्ञापन

वहीं 27 सितंबर को हफ्ते की नियमित रविवार की छुट्टी है, हालांकि ग्राहकों की राहत के लिए बैंकों को खोलने का आदेश भी दिया गया है. 28 से 30 सितंबर यानी सोमवार से बुधवार तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) का ऐलान कर रखा है.

सोचिए, अगर 26 से 30 सितंबर के बीच बैंकों में काम-काज पूरी तरह ठप रहेगा, तो महीने की आखिरी तारीख को लाखों कर्मचारियों की सैलरी प्रोसेस कैसे होगी?

विज्ञापन

इसी सिरदर्द से बचने के लिए वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने समझदारी दिखाते हुए सभी सरकारी विभागों और मंत्रालयों को सलाह दी है कि वे बिना देरी किए 25 सितंबर को ही एडवांस में सैलरी जारी कर दें.

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पर संभलकर करना खर्च
25 तारीख को ही जेब में सैलरी का आ जाना किसी जैकपॉट से कम नहीं लगता! वीकेंड से ठीक पहले सैलरी आने का मतलब है कि शॉपिंग, आउटिंग और पेंडिंग बिल भरने का काम झटपट हो जाएगा.

विज्ञापन

लेकिन… ठहरिए. यहां एक छोटी सी चेतावनी भी है. 25 सितंबर को सैलरी आ तो जाएगी, लेकिन अगली सैलरी सीधे 31 अक्टूबर को आएगी. यानी इस बार आपको 30 दिन नहीं, बल्कि पूरे 35-36 दिनों तक बजट खींचना पड़ेगा. इसलिए जोश-जोश में पहली ही तारीख तक पूरा अकाउंट खाली मत कर दीजिएगा.

सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है. अगर आपके घर में भी कोई केंद्रीय कर्मचारी है, तो आज ही 25 तारीख वाली इस खुशखबरी का जश्‍न मना लीजिए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola