Dearness allowance: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में इजाफे का ऐलान कल कर सकती है। अभी देश में 7वां वेतन आयोग लागू है। सरकार ने 8वें आयोग के गठन का ऐलान कर दिया है, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत DA/DR साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से। इस साल यानी 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होनी है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल यानी 5 मार्च को हो सकती है।
DA और DR में क्या है अंतर?
महंगाई भत्ता (DA) वर्तमान सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। जबकि, पेंशनर्स के लिए यह महंगाई राहत (DR) कहलाता है। इसकी कैलकुलेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। सरकार हर छह महीने में AICPI के औसत डेटा को ध्यान में रखते हुए DA और DR की दरें निर्धारित करती है। इस तरह साल में दो बार कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का तोहफा मिलता है।
14 मार्च को है Holi
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कल होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद DA की घोषणा की जा सकती है। इस साल होली 14 मार्च को है, ऐसे में इसकी काफी ज्यादा संभावना है कि कल DA में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी जाए। केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनधारक इस ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। DA यानी महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा, इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें 2% वृद्धि की संभावना ज्यादा बताई जा रही है।
क्या है संभावना?
जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक के AICPI के आंकड़े यह तय करेंगे कि जनवरी 2025 में DA/DR में कितनी बढ़ोतरी होगी। श्रम ब्यूरो के अनुसार, दिसंबर 2024 के लिए AICPI 0.8 अंक गिरकर 143.7 हो गया है। महंगाई में आई कमी के चलते DA में इस बार 2% की बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। जबकि पहले तीन फीसदी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही थी। बता दें कि मौजूदा समय में 53 प्रतिशत की दर से डीए मिल रहा है।
पहले कितनी वृद्धि?
अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) का जुलाई 2024 से नवंबर 2024 तक का डेटा बता रहा था कि जनवरी 2025 में DA/DR में कम से कम 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन दिसंबर का डेटा जारी होने के बाद इसकी संभावना कम हो गई है। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में DA 3% बढ़ाया था, जिससे बाद यह 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 फीसदी हो गया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में 3 से 4% वृद्धि का भी अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें – Stock Market Crash: क्या वाकई सरकार की यह ‘गलती’ है बाजार की बर्बादी का कारण?
कितना इजाफा संभव?
यदि जनवरी 2025 के लिए DA में 2% की वृद्धि की जाती है, तो एंट्री लेवल के कर्मचारी, जिनका न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है उन्हें 360 रुपये का फायदा हो सकता है। जबकि पेंशनभोगियों के लिए, वृद्धि 180 रुपये होगी, क्योंकि उनकी न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये है। इसी तरह, 3 प्रतिशत वृद्धि होने पर उनकी मंथली सैलरी 540 रुपये बढ़ सकती है। इस लिहाज से देखें तो 2% की बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को ज्यादा खुश नहीं कर पाएगी।
संबंधित खबरें
ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
41 mins agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
57 mins ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
6 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
9 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
10 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
10 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
11 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
12 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
13 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines