हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

7वें वेतन आयोग के DA और DR पर नया अपडेट, जानें कब आएगा फैसला और कितनों को फायदा

महंगाई की मार झेल रहे करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह हफ्ता खुशखबरी ला सकता है। लंबे इंतजार के बाद अब सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने पर फैसला ले सकती है। अगर बढ़ोतरी होती है तो लाखों परिवारों की सैलरी और पेंशन में अच्छी बढ़त होगी।

विज्ञापन
7th Pay Commission DA Hike

देशभर के 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी बेसब्री से इंतजार कर रहे है क्या इस बार उनका महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ेगा? हर महीने बढ़ती महंगाई के बीच यह बढ़ोतरी उनके घर के बजट को संभालने में बड़ी मदद कर सकती है। होली से पहले इस खुशखबरी की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने अब तक कोई ऐलान नहीं किया। क्या इस हफ्ते सरकार उनका इंतजार खत्म करेगी? अगर DA बढ़ता है तो लाखों परिवारों को सीधा फायदा होगा। अब सभी की नजरें इस बुधवार की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं जहां बड़ा फैसला आ सकता है।

क्या इस हफ्ते बढ़ सकता है DA/DR?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने की उम्मीद लंबे समय से की जा रही है। पहले यह अनुमान था कि सरकार होली से पहले ही DA/DR बढ़ाने की घोषणा कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीते सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया। हालांकि परंपरागत रूप से हर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होती है और इस हफ्ते भी कर्मचारियों को DA वृद्धि की उम्मीद है। अगर सरकार इस सप्ताह बढ़ोतरी की घोषणा करती है तो जनवरी 2025 से लागू नई दरों के अनुसार बकाया राशि (arrears) भी कर्मचारियों को दी जाएगी।

साल में 2 बार बढ़ता है DA

महंगाई भत्ते का मकसद कर्मचारियों को मुद्रास्फीति (Inflation) से राहत देना होता है और यह साल में 2 बार बढ़ाया जाता है पहली वृद्धि 1 जनवरी से और दूसरी 1 जुलाई से लागू होती है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 मिलता है जबकि पेंशनभोगियों को न्यूनतम ₹9,000 की पेंशन दी जाती है। अक्टूबर 2024 में सरकार ने DA/DR में 3% की वृद्धि की थी जिससे यह 53% तक पहुंच गया था। अब विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार DA वृद्धि 2% से 4% के बीच हो सकती है।

विज्ञापन

कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?

अगर DA में 2% की वृद्धि होती है तो कर्मचारियों का DA 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। ऐसे में जिनका न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 है, उनकी कुल सैलरी ₹360 बढ़कर ₹27,900 हो जाएगी। अगर DA 3% बढ़ता है और यह 56% तक जाता है तो उनकी सैलरी ₹540 बढ़कर ₹28,080 हो जाएगी। वहीं अगर वृद्धि 4% होती है तो DA 57% हो जाएगा और न्यूनतम वेतन ₹720 बढ़कर ₹28,260 तक पहुंच जाएगा।

पेंशनभोगियों को कितना फायदा होगा?

पेंशनभोगियों के लिए भी DR वृद्धि से फायदा होगा। अगर 2% की वृद्धि होती है तो जिनकी न्यूनतम पेंशन ₹9,000 है उनकी पेंशन ₹180 बढ़कर ₹13,950 हो जाएगी। 3% वृद्धि होने पर पेंशन ₹270 बढ़कर ₹14,040 होगी जबकि 4% वृद्धि होने पर ₹360 की बढ़ोतरी के साथ कुल पेंशन ₹14,130 हो जाएगी। अब सभी की नजरें इस हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं जहां सरकार DA/DR वृद्धि पर अंतिम फैसला ले सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola