Central Govt Employees: केंद्र सरकार (central government) ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के तहत आने वाली करीब 2000 मेडिकल प्रोसेड्योर और टेस्ट के लिए नई दरें जारी की हैं. नई दरें, वर्तमान कर्मचारियों, पेंशनर और डिपेंडेंट्स यानी आश्रितों पर लागू होंगे.
मेडिकल प्रोसेड्योर और टेस्ट की दरों में करीब 15 साल के बाद बदलाव किए गए हैं और ये आज 13 अक्टूबर से लागू हो गए हैं. CGHS एमपैनल्ड और नॉन-एमपैनल्ड सभी अस्पतालों में ये दरें लागू हो जाएंगी.
सुपर स्पेशलैटी हॉस्पिटल की नई दरें (New Rates for Super Specialty Hospitals)
नई गाइडलाइन्स के अनुसार सुपर स्पेशलैटी अस्पताल की दरें, NABH एक्रिडेट अस्पताल से अब 15% ज्यादा होंगी. जैसे कि किसी NABH एक्रिडेट अस्पताल में 1 लाख रुपये खर्च का इलाज है, तो सुपर स्पेशलैटी अस्पताल में वही इलाज 1.15 लाख रुपये होगा. ये दरें उन अस्पतालों में लागू होंग जो हाई-एंड सर्विस देते हैं, जैसे कि कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑनकोलॉजी और नेफ्रोलॉजी (nephrology)
शहर के स्तर के आधार पर दरें अलग-अलग होंगी:
ये बात भी गौर करने वाली है कि शहरों के आधार पर दरें अलग-अलग होंगी.
टियर II (Y) और टियर III (Z) शहरों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (HCO) की दरें टियर I (X) की तुलना में क्रमशः 10% और 20% कम होंगी. Y (टियर II) की कीमतें पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (HCO) पर भी लागू होती हैं.
Y (टियर II) शहर के शुल्क: टियर I (X) शहरों से 10% कम
Z (टियर III) शहर के शुल्क: टियर I (X) शहरों से 20% कम
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
6 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
7 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
11 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
14 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
15 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
16 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
19 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines