---विज्ञापन---

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, आज से लागू हो गए हैं ये नए नियम

ये बदलाव 15 साल बाद क‍िया गया है, जो 13 अक्‍टूबर 2025 (13 October 2025) से लागू हो गया है. नई दरें देश भर में सीजीएचएस-सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करा रहे लाखों लाभार्थियों को सीधे प्रभावित करेंगी.

---विज्ञापन---

Central Govt Employees: केंद्र सरकार (central government) ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्‍थ स्‍कीम (CGHS) के तहत आने वाली करीब 2000 मेड‍िकल प्रोसेड्योर और टेस्‍ट के ल‍िए नई दरें जारी की हैं. नई दरें, वर्तमान कर्मचार‍ियों, पेंशनर और ड‍िपेंडेंट्स यानी आश्र‍ितों पर लागू होंगे.

मेड‍िकल प्रोसेड्योर और टेस्‍ट की दरों में करीब 15 साल के बाद बदलाव क‍िए गए हैं और ये आज 13 अक्‍टूबर से लागू हो गए हैं. CGHS एमपैनल्‍ड और नॉन-एमपैनल्‍ड सभी अस्‍पतालों में ये दरें लागू हो जाएंगी.

---विज्ञापन---

सुपर स्‍पेशलैटी हॉस्‍प‍िटल की नई दरें (New Rates for Super Specialty Hospitals)

नई गाइडलाइन्‍स के अनुसार सुपर स्‍पेशलैटी अस्‍पताल की दरें, NABH एक्र‍िडेट अस्‍पताल से अब 15% ज्‍यादा होंगी. जैसे क‍ि क‍िसी NABH एक्र‍िडेट अस्‍पताल में 1 लाख रुपये खर्च का इलाज है, तो सुपर स्‍पेशलैटी अस्‍पताल में वही इलाज 1.15 लाख रुपये होगा. ये दरें उन अस्‍पतालों में लागू होंग जो हाई-एंड सर्व‍िस देते हैं, जैसे क‍ि कार्ड‍ियोलॉजी, न्‍यूरोसर्जरी, ऑनकोलॉजी और नेफ्रोलॉजी (nephrology)

---विज्ञापन---

शहर के स्तर के आधार पर दरें अलग-अलग होंगी:

ये बात भी गौर करने वाली है क‍ि शहरों के आधार पर दरें अलग-अलग होंगी.

---विज्ञापन---

टियर II (Y) और टियर III (Z) शहरों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (HCO) की दरें टियर I (X) की तुलना में क्रमशः 10% और 20% कम होंगी. Y (टियर II) की कीमतें पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (HCO) पर भी लागू होती हैं.

Y (टियर II) शहर के शुल्क: टियर I (X) शहरों से 10% कम

---विज्ञापन---

Z (टियर III) शहर के शुल्क: टियर I (X) शहरों से 20% कम

---विज्ञापन---

First published on: Oct 13, 2025 04:16 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

परिचय वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एड‍िटर स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं. मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं. वन्‍दना के पेशेवर सफर में देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का योगदान रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार के फीचर पेज से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में जुड़ी रही हैं. आजतक ड‍िज‍िटल में उन्‍होंने एजुकेशन और फीचर बीट पर काम क‍िया. इसके बाद India.com में कर‍ियर पेज की नींव रखी और उसे साथ में लाइफस्‍टाइल का कारभार भी संभाला. News18.com के साथ वन्‍दना ने कर‍ियर पेज पर टीम लीड की भूम‍िका भी न‍िभाई है. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है. करीब दो दशक के अपने अनुभव में वन्‍दना ने जटिल विषयों को सरल और सटीक रूप में पेश करने में महारत हासिल की है. उनकी सबसे बड़ी खासियत जटिल और तकनीकी वित्तीय आंकड़ों को आम पाठकों के लिए बेहद सरल, रोचक और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना है. Vandana Bharti का सोशल मीडिया प्रोफाइल linkedin Facebook

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola