Central Bank of India FD Rates: जब बात आती है बचत योजना को अपनाने की तो हम सभी सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में सोचते हैं। लाखों-करोड़ों लोग अपनी बचत को एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं या फिर आपने भी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश किया है तो आपके लिए खुशखबरी है।
दरअसल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एफडी का इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया गया है। ऐसे में 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि कितने दिन की एफडी पर कितना ब्याज दर मिलेगा?
2 करोड़ रुपये से कम की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपनी एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने अपने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.5 से 7 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा मिल रहा है। जबकि, वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को एफडी पर 4 से 7.50% तक ब्याज दर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Mahindra एक्सयूवी 700 और Toyota इनोवा हाईक्रॉस में अंतर
कब से नई ब्याज दर लागू?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 2 साल से 3 साल से कम की एफडी पर नई ब्याज दर लागू की है। 10 जनवरी 2024 से आम लोगों को 3 साल से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दर मिलेगा। जबकि, सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा मिलेगा।
देखें ब्याज दरों की नई लिस्ट
- 7 दिन से 14 दिनों की एफडी पर 3.75 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
- 15 दिन से 45 दिनों की एफडी पर 3.75 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
- 46 दिनों की एफडी पर 4.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
- 60 दिन से 90 दिनों की एफडी पर 4.75 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
- 91 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 5.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
- 180 दिन से 270 दिनों की एफडी पर 6 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
- 271 दिन से 364 दिनों की एफडी पर 6.25 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Republic Day 2024 Sale: लैपटॉप पर 50% तक छूट!
संबंधित खबरें
HDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
1 hr agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
1 hr agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
2 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
3 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
4 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
7 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
7 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
8 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
16 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines