Ola Refund Choice: जानी-मानी कैब सर्विस प्रोवाइडर और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला कैब्स एक बार फिर खबरों में बनी हुई है। इसका कारण है कि कंपनी के खिलाफ जनवरी 2024 से अब तक 2061 शिकायतें दर्ज की गई है। जिसके चलते केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कंपनी को कुछ कंज्यूमर फ्रेंडली एडजस्टमेंट करने को कहा है। इनमें खास कर दो बातों पर जोर दिया गया है। पहला है कि कंपनी को रिफंड देने के और विकल्प देने होंगे। इसके अलावा ऑटो राइड के लिए रसीद भी देनी होगी।
ये आदेश CCPA ने आज यानी रविवार 12 अक्टूबर को दिया है। रेगुलेटरी की चीफ कमिश्नर ने बताया कि कंपनी कंज्यूमर्स को रिफंड के नाम पर केवल आगे की राइड के लिए कूपन देती है। आइये इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिफंड के लिए देने होंगे ज्यादा ऑप्शन
CCPA की चीफ कमिश्नर निधि खरे का कहना है कि ओला की ‘नो क्वेश्चन एस्क्ड रिफंड पॉलिसी’ के तहत कंज्यूमर्स को केवल फ्यूचर राइड्स के लिए कूपन कोड दिए जाते हैं। यह कंज्यूमर्स को उनके बैंक खातों में सीधे रिफंड देने में नाकाम रहे हैं। CCPA ने इस बात पर जोर दिया कि यह कंज्यूमर राइट्स का उल्लंघन है। ऐसा इसलिए क्योंकि नो क्वेश्चन एस्क्ड रिफंड पॉलिसी’ का मतलब यह नहीं हो सकता है कि कंपनी कंज्यूमर को नेक्स्ट राइड लेने के लिए प्रोत्साहित करे। ऐसे में कंपनी को रिफंड को अकाउंट में ट्रांसफर करने का विकल्प भी देने को कहा गया है।
Cabs
ऑटो राइड्स के लिए रिसीद
इसके अलावा CCPA ने ओला को अपने प्लेटफॉर्म से बुक की गई सभी ऑटो सवारी के लिए बिल या चालान जारी करने का भी आदेश दिया। रेगुलेटरी ने बताया है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत इस तरह के डॉक्यूमेंट का न होना अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस है। बता दें कि CCPA ने जनवरी से अक्टूबर 2024 तक ओला के खिलाफ 2,061 शिकायत दर्ज कीं। इसमें ओवरचार्जिंग, रिफंड में देरी और ड्राइवर से जुड़ी समस्याएं थी।
यह भी पढ़ें – Flight Ticket Price Drop: दिवाली के पहले गिर गई फ्लाइट की कीमत, यात्रियों को होगा फायदा
ओला ने किए जरूरी बदलाव
CCPA के आदेश के बाद ओला ने कई बदलाव लागू किए हैं, जिसमें अपनी वेबसाइट पर शिकायत और नोडल ऑफिसर के कॉन्टैक्ट डिटेल को दिखाना, बुकिंग के समय कैंसिलेशन पॉलिसी और चार्ज का सही दर्शाना, कैंसिलेशन के कारण आदि शामिल हैं। इसके अलावा ड्राइवरों को पिकअप और ड्रॉप दोनों लोकेशन और एड्रेस दिखाने के साथ क्विक पेमेंट के लिए बेहतर पेमेंट साइकल को भी अपडेट किया गया है।
संबंधित खबरें
Gandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 mins agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
15 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
17 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
17 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
18 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
20 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
22 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
23 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
23 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines