Withdraw Cash Without ATM Card: टेक्नोलॉजी दिन ब दिन एडवांस होती जा रही है। बैंकों में पैसे निकालने के लिए लाइनें में ना लगना पड़े इसके लिए ATM आए। जिसमें बिना परेशान हुए मिनटों में पैसे निकाले जा सकते हैं। इससे पैसे निकालने के लिए ATM कार्ड की जरूरत होती थी, जो अब नहीं होगी। जी हां, अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपके पास फोन का होना जरूरी होता है। इससे धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी।
QR कोड से निकालें पैसे
कई बैंकों में पहले ही ग्राहकों के लिए बिना कार्ड की सुविधा लाई जा चुकी है। लेकिन रिजर्व बैंक ने इसके दायरे को बढ़ा दिया है। अब SBI के एटीएम में भी पैसे निकालने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपके पास केवल एक स्मार्टफोन होना जरूरी है। जिसके जरिए यूपीआई से पैसे निकाले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 75% यूजर्स बंद कर देंगे UPI का इस्तेमाल! लोकलसर्किल सर्वे की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कैसे निकालें पैसे?
पैसे निकालने के लिए ATM पर जाएं। एटीएम में आपको दो ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें पहला UPI और दूसरा कैश का होगा। इसके बाद यूपीआई पर क्लिक करें। इसके बाद कितना कैश निकालना है इसके बारे में पूछा जाएगा, उसमें अमाउंट एंटर करें। इसके बाद स्क्रीन पर QR कोड खुलकर सामने आ जाएगा। उसको अपने फोन में मौजूद BHIM, Paytm, GPay, PhonePe किसी भी ऐप से स्केन करें। इसके बाद अपना बैंक का चुनाव करके पिन डालें। इसके बाद सक्सेसफुल पेमेंट का मैसेज आ जाएगा। अब स्क्रीन पर कंटिन्यू का बटन दिखेगा, जिसपर क्लिक करके आप अपनी ट्रांजेक्शन की जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद जितना अमाउंट आपने डाला था वो निकल आएगा।
एटीएम कार्ड से पैसे निकालना सेफ है, लेकिन कई बार इसमें ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं। कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ‘आलसी, कमबख्त और बेवकूफ पति’ Flipkart के प्रचार का अनोखा तरीका, विरोध होने पर उठाया ये बड़ा कदम
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines