News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Credit Card Cash Transaction: आज के समय में क्रेडिट कार्ड हमारे लिए एक अहम जरूरत में आता है। इससे हमें अपनी फाइनेंसियल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। ये खासकर तब सबसे ज्यादा काम आ सकता है, जब आपके पास पैसे की कमी होती है या महीने का आखिरी टाइम चल रहा होता है। क्रेडिट कार्ड के साथ आपको कई फायदे मिलते हैं। इसके साथ आप आसानी से अपनी बड़ी ट्रांजैक्शन को ईएमआई में कन्वर्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा री-पेमेंट के लिए मिलने वाला ग्रेस पीरियड भी लोगों के लिए काफी मददगार साबित होता है। अगर आप ने ग्रेस पीरियड से पहले पेमेंट कर दिया तो आप फालतू ब्याज से भी बच सकते हैं। अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के साथ अलग- अलग ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलते हैं। कुछ क्रेडिट कार्ड के साथ क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस की सुविधा मिलती है, जिससे आप कैश भी निकाल सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए काफी महंगा पड़ सकता है।
भले ही यह आपको एक आसान और सुविधाजनक ऑप्शन लगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांजैक्शन करना कई फाइनेंशियली गलत नतीजे आपके सामने ला सकता है। वैसे तो ज्यादातर क्रेडिट कार्ड में कैश निकालने का ऑप्शन होता है, मगर आप कितना पैसा निकाल सकेंगे, ये आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट पर निर्भर करता है। आमतौर पर आप अपने कार्ड की लिमिट का 20 से 40 % ही कैश के रूप में निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- UPI Scam: 2024 में बढ़े इन 5 तरह के UPI फ्रॉड, आंकड़े दे रहे गवाही, कैसे रहें सुरक्षित?
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।