Cash Limit for Home: ऐसी कई बार खबर आई कि सरकार घर पर कैश रखने की लिमिट तय कर रही है, लेकिन इसको सरकार द्वारा गलत दावा बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सरकार घर में रखे जा सकने वाले कैश की सीमा तय करेगी। यह सीमा 3 से 15 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, सरकार ने इससे इनकार किया और कहा, ‘घर में कितनी नकदी रखी जा सकती है, इसकी कोई सीमा नहीं है।’
केवल इस बात का रखें ख्याल
विशेषज्ञों की राय थी कि भारत एक विकासशील अर्थव्यवस्था होने के कारण इसके लिए न्यूनतम सीमा निर्धारित करना कठिन होगा। बता दें कि आपके घर पर कैश रखने की कोई लिमिट नहीं है और न ही कोई नियम कि जिसके तहत आपको कैश रखना है। आप जितना चाहें उतना कैश घर में रख सकते हैं। बस एक ही नियम आपको याद होना चाहिए वो ये कि आपके पास एक-एक पाई का हिसाब होना चाहिए कि आपकी आय का स्रोत क्या है और आपने टैक्स चुकाया है या नहीं।
अभी पढ़ें – Stock Market Opening: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में उछाल, Sensex और Nifty गुलजार
नगद लेनदेन
नकद लेन-देन पारंपरिक रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और काले धन के संचय का एक निरंतर कारण है। सरकार ने काले धन से निपटने के लिए समय-समय पर नकद लेनदेन पर विभिन्न सीमाएं निर्धारित की हैं। इन सीमाओं से अधिक नकद भुगतान या प्राप्त करना भुगतान या प्राप्त राशि के 100 प्रतिशत तक के भारी जुर्माने से दंडनीय है।
भारत के आयकर कानून किसी भी कारण से 2 लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर रोक लगाते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप एक ही लेन-देन में ₹ 3 लाख के सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, तो आपको चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक हस्तांतरण के माध्यम से भुगतान करना होगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
15 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
16 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
20 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
23 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines