Cash Deposit in ADWM: अगर पैसे निकालने हों तो उसके लिए ATM की सुविधा है, लेकिन जब पैसे जमा करने की बात आती है तो उसके लिए बैंक जाना पड़ता है। बैंकों में जाकर लाइन लगाने से छुटकारा दिलाने के लिए अब ADWM मशीन आ गई है, ये मशीन एटीएम मशीन जैसी ही होती है। जिसमें पैसे निकालने के अलावा अब पैसे जमा किए जा सकते हैं। इसमें किस तरह से पैसे जमा कर सकते हैं? किस बैंक में कितने पैसे जमा करने की लिमिट है? पढ़िए सबकुछ।
क्या है ADWM मशीन?
ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विदड्रॉल मशीन (ADWM) जोकि ATM मशीन जैसी ही होती है। इसमें अब पैसे निकालने के अलावा जमा भी कर सकते हैं। इसके लिए ऐसे एटीएम में जाना होगा जहां पर ये मशीन लगी हो। इसमें पैसे जमा करने के लिए हर बैंक की एक लिमिट सेट होती है। SBI, HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा करने की अलग लिमिट होती है।
ये भी पढ़ें: SBI FD Scheme: ‘अमृत वृष्टि’ स्कीम देती है तगड़ा रिटर्न, 444 दिन में मैच्योर होगी पॉलिसी
कैसे जमा करें पैसे?
पहले बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालने के बारे में आपको बताया था। आज आपको बताएंगे SBI के ATM मशीन से बैंक में पैसे जमा कैसे कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले किसी नजदीक के ADWM पर जाएं, वहां पर ADWM में कार्ड मशीन में डालें, उसके बाद डोमेस्टिक और इंटरनेशल का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें से एक सेलेक्ट करें, और अपनी लैंग्वेज सेलेक्ट कर लें। इसके बाद डिपॉजिट का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें कैश डिपॉजिट पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपका एटीएम पिन मांगा जाएगा, इसके बाद अमाउंट डाल दीजिए। ये सब फिल करने के बाद पैसे डालने के लिए बॉक्स खुल जाएगा। बॉक्स में जितने पैसे डालने है उसको डालकर एंटर पर क्लिक कर दें। मशीन कैश काउंट करेगी, जिसके बाद एक ऑप्शन दिखेगा जिसमें मौर कैश के बारे में पूछा जाएगा। अगर कैश ऐड करना है तो कर सकते हैं नहीं तो कंफर्म पर क्लिक कर दें। इसके बाद डिपॉडिट सक्सेफुल का ऑप्शन दिखाई देगा।
SBI में कितने पैसे जमा कर सकते हैं?
ADWM डिपॉजिट लिमिट हर बैंक की अलग होती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट में आप बिना कार्ड के एक बार में 49900 रुपये जमा कर सकते हैं। अगर कार्ड के जरिए पैसे जमा करने हैं तो इसमें 2 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SBI बनेगा देश का नंबर 1 बैंक! चेयरमैन शेट्टी ने पेश किया फ्यूचर प्लान और टारगेट प्रपोजल
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
9 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
9 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
10 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines