Car Loan Tips: कार खरीदना हर किसी का एक सपना होता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए हर किसी की जेब इजाजत नहीं दे पाती है। ऐसे में इच्छुक या तो कार खरीदने के लिए पैसे जोड़ना शुरू कर देता है या फिर कार लोन लेने का प्लान बनाता है। हालांकि, इस डिजिटल दुनिया में ज्यादातर लोग कम किस्तों के साथ कार लोन लेकर नई गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं। कम किस्तों में कार खरीदकर अपना सपना पूरा कर लेते हैं, लेकिन गलती तब हो जाती है जब आगे जाकर जल्दबाजी में लिया गया फैसला पछतावे की वजह बन जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि लोन लेने से ज्यादा मुश्किल आज के समय में उसे चुकाना हो गया, जो बाद में पछताने के अलावा कोई मौका हमारे पास छोड़ता नहीं है। अगर आप भी कार लोन (Car Loan Tips in Hindi) लेने का सोच रहे हैं तो इसमें जल्दबाजी न करने की जगह समझदारी दिखाएं और कार लोन टिप्स को जरूर अपना लें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. पहले बजट करें तय
कार को भले ही आप लोन के जरिए खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन फिर भी अपना एक बजट जरूर तय कर लें। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले से बजट न बनाना आगे अधिक खर्चा करवा सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि आपको कार लोन लेने के दौरान अपना एक बजट जरूर तय करना है।
2. क्रेडिट स्कोर को न करें नजरअंदाज
किसी भी तरह का लोन लेना हो, उसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। ऐसे में आपको लोन मिलने में आसानी हो सकती है, लेकिन अगर आप लोन भरने के दौरान कोई लापरवाही करेंगे तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।
3. कार लोन की अवधि कम रखें
आपको कार लेने के लिए लोन की अवधि को कम रखना चाहिए। इससे दो फायदे हो सकते हैं एक आपका लोन जल्द से जल्द चुक सकेगा। दूसरा आपको ब्याज भी ज्यादा चुकाना नहीं पड़ेगा।
4. डाउन पेमेंट का करें अधिक भुगतान
कार लोन के दौरान हर महीने की किस्तों के अलावा पहले डाउन पेमेंट भी भरना होता है। आप कोशिश करें कि डाउन पेमेंट की रकम ज्यादा से ज्यादा हो। अगर आप अधिक डाउन पेमेंट कर देंगे तो किस्तों में आपको थोड़ी राहत मिल सकेगी, जिससे बाद में ईएमआई भरने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
13 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
15 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines