Car Insurance Policy Scam Precautions: आज के टाइम में खुद की सुविधा के लिए कार खरीदना आम हो गया है इसलिए लोग कार इंश्योरेंस भी करवाते हैं। कार इंश्योरेंस को लेकर काफी फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। मार्केट में इतनी नकली चीजें आ गई हैं कि असली-नकली का फर्क ढूंढना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी कार इंश्योरेंस करवाने का सोच रहे हैं तो फ्रॉड से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
फेक कार इंश्योरेंस पॉलिसी की पहचान
अगर आप कार बीमा लेने की सोच रहे हैं तो नकली बीमा पॉलिसी की पहचान करना सबसे जरूरी है। इसके लिए सलाह दी जाती है कि बीमा कंपनी और एजेंट के बारे में डिटेल्स जानने के बाद ही पॉलिसी करवाएं।
पॉलिसी की शर्तों को अच्छे से जान लें
कार इंश्योरेंस से संबंधित सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें और उनकी पॉलिसी में दी गई सभी जानकारी को कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन जरूर चेक करें।
कार पॉलिसी नंबर चेक कर लें
जब भी आप कार इंश्योरेंस पॉलिसी करवाएं तो बीमा कंपनी की तरफ से दिए गए कार पॉलिसी नंबर को चेक करना बिलकुल न भूलें।
कंपनी की डिटेल्स हैं जरूरी
आप जिस भी कंपनी से कार इंश्योरेंस लेने जा रहे हैं, उसके बारे में यह चेक कर लें कि उसके नाम से कोई और कंपनी तो नहीं है। आपको इसकी जानकारी ऑनलाइन IRDAI के पोर्टल पर जाकर मिल जाएगी।
UID नंबर चेक कर लें
आपको बता दें कि इंश्योरेंस कंपनी को IRDAI की तरफ से एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UID) मिलता है। यह नंबर बीमा पॉलिसी में भी रहता है। अगर बीमा पॉलिसी में यह नंबर मेंशन नहीं है तो इसका मतलब बीमा पॉलिसी नकली है।
QR कोड देख लें
IRDAI की गाइडलाइन के मुताबिक, हर बीमा पॉलिसी के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य होता है। इसे स्कैन करके आसानी से पता लगाया जा सकता है कि इंश्योरेंस पॉलिसी नकली है या असली? इसमें हर डिटेल दी होती है।
ऑनलाइन पेमेंट ही करें
कार इंश्योरेंस की पेमेंट कैश की बजाय ऑनलाइन ही करें। इसके अलावा, अगर आप चेक पेमेंट कर रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि वह पेमेंट एजेंट को नहीं बल्कि बीमा पॉलिसी के नाम पर ही होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: एक महीने में पैसा डबल! इन शेयरों के झांसे में न आएं, निवेश करने से पहले 100 बार सोच लें
संबंधित खबरें
एलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 hr agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
13 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
15 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
16 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
20 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
23 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
23 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
1 day agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines