कार जर्नी के दौरान बहुत काम के हैं ये 4 गैजेट्स, जानिए कहां से खरीदें

4 Gadgets which are important for car: कार से किसी लंबे सफर पर जाने की तैयारी में हैं, तो ये 4 गैजेट्स आपके बड़े काम के हो सकते हैं। जानिए उन गैजेट्स के बारे में।

car journey

car journey

Gadgets which are important for car: क्या आपको भी सफर करने के दौरान अपनी कर में कुछ चीजों की कमी महसूस होती है। अगर ऐसा है तो ऑनलाइन कुछ ऐसे गेजेट्स उपलब्ध है, जिसके साथ गाड़ी में सफर करना काफी आसान हो सकता है। ऐसे में जानी उन गैजेट्स के बारे में।

कार चार्जर की मल्टी प्लगस

अगर कहीं दूर ट्रेवल कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आपकी कार में मल्टी प्लगस वाले कार चार्जर मौजूद हो। सिंगल प्लग वाले चार्जर की वजह से एक साथ दो मोबाइल का चार्ज होना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि अगर आप कर चार्ज खरीद रहे हैं तो मल्टी प्लगस वाले चार्जर खरीदें। चाहे तो ऐसे चार्जर भी खरीद सकते हैं, जिससे आपका लैपटॉप आसानी से चार्ज हो सके।

सुरक्षा के लिए जरूरी है कार डैशकैम

सफर के दौरान अपनी सुविधा और सुरक्षा के लिए कार डैशकैम का उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन यह गैजेट काफी आसानी से मिल जाता है। सफर के दौरान इसके जरिए ना सिर्फ पास की गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा सकता है बल्कि अचानक किसी दुर्घटना में यह सबूत के तौर पर भी काम कर सकता है।

टायर इन्फ्लेटर क्यों है जरूरी

अक्सर लोग कर चलते समय टायर का ख्याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ये गैजेट बहुत काम का है। अचानक ड्राइविंग करते समय टायर में हवा कम लगे तो यह आपकी मदद कर सकता है।

कार की सफाई के लिए जरूरी है वैक्यूम क्लीनर

ट्रैवलिंग के दौरान कार में गंदगी होना लाजमी है। ऐसे में किसी सर्विस सेंटर को ढूंढने की बजाए आप खुद ही वैक्यूम क्लीनर के जरिए कर की सफाई कर सकते हैं। ऑनलाइन ऐसे कई वैक्यूम क्लीनर मिलते हैं, जिन्हें आसानी से कार में रखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ