Canara Bank: केनरा बैंक ने सभी अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंडिंग बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक ने कहा कि नई MCLR दरें 12 अप्रैल 2023 से लागू होंगी।
12.04.2023 से प्रभावी MCLR निम्नानुसार
केनरा बैंक की वेबसाइट पर लिखा गया, ‘उपरोक्त एमसीएलआर केवल 12.04.2023 को या उसके बाद किए गए नए ऋणों/स्वीकृत अग्रिमों/पहले संवितरण पर लागू होंगे और उन क्रेडिट सुविधाओं का नवीनीकरण / समीक्षा / रीसेट किया गया और जहां 12.04.2023 को या उसके बाद उधारकर्ता के विकल्प पर एमसीएलआर से जुड़ी ब्याज दर पर स्विचओवर की अनुमति है। उपरोक्त MCLR अगली समीक्षा तक प्रभावी रहेंगे।’
केनरा बैंक ने यह भी कहा कि बैंक के मौजूदा कर्जदारों के पास MCLR (फिक्स्ड रेट लोन के अलावा) से जुड़ी ब्याज दरों पर स्विच करने का विकल्प होगा। बैंक ने कहा कि एमसीएलआर आधारित ब्याज दर पर स्विच करने के इच्छुक उधारकर्ता शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 6 अप्रैल को अपनी प्रमुख नीतिगत दरों की घोषणा के बाद हाल ही में कई बैंकों ने अपनी MCLR दरों में वृद्धि की है। भले ही मुद्रास्फीति अपने तय दायरे स्तर से ऊपर जा रही है, आरबीआई ने 6 अप्रैल को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए फिलहाल कुछ बदलाव ना करने का फैसला लिया और अपनी महत्वपूर्ण बेंचमार्क नीति दर को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखने का विकल्प चुना।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
9 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
16 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
16 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
18 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
19 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
20 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines