हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bank Deduct Money: अब सेविंग खातों से इस बैंक ने काटे रुपये! जानें- क्यों हो रही है ये डिडक्शन

विज्ञापन

Canara Bank Deduct Money: लगभग सभी बैंक डेबिट कार्ड के वार्षिक रखरखाव शुल्क के रूप में एक निश्चित राशि चार्ज करते हैं। हालांकि, विभिन्न प्रकार के खातों की फीस भी अलग-अलग होती है। इसे दूसरे तरीके से समझे तो आप एक गोल्ड कार्ड धारक होने के नाते उतनी राशि का भुगतान नहीं करेंगे जितना आप एक प्लैटिनम कार्ड के लिए करेंगे।

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह के डेबिट कार्ड – क्लासिक/स्टैंडर्ड, प्लेटिनम, बिजनेस और अन्य चुनिंदा कार्ड प्रदान करता है। जबकि उल्लेखित डेबिट कार्डों के लिए नामांकन शुल्क और सक्रियण/सदस्यता शुल्क शून्य है, वार्षिक शुल्क उनमें से प्रत्येक के लिए अलग है।

Indian Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिसकर्मी क्या आपकी बाइक की चाबी ले जा सकता है? जानिए ट्रैफिक रूल्स के बारे में

जीएसटी भी लगेगा

क्लासिक/स्टैंडर्ड के लिए वार्षिक शुल्क 125 रुपये, प्लेटिनम 350 रुपये, बिजनेस 300 रुपये और अन्य सेलेक्ट कार्ड के लिए 1,000 रुपये है। उपयोगकर्ता हालांकि ध्यान दें कि यहां उल्लिखित सेवा शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी है। बैंक उक्त सेवा शुल्क पर लागू कर भी वसूल करेगा।

इसलिए आपके केनरा बैंक क्लासिक/स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक रखरखाव शुल्क 125 रुपये + 18% जीएसटी (22.5 रुपये) = 147.5 रुपये आता है। इसलिए यदि आप केनरा बैंक क्लासिक/मानक डेबिट कार्ड धारक हैं, तो आपको डेबिट कार्ड के वार्षिक रखरखाव शुल्क के रूप में 147.5 रुपये का भुगतान करना होगा।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें