अगर आपने केनरा बैंक या बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया हुआ है, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. देश के इन दोनों प्रमुख सरकारी बैंकों ने अपने लोन की MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. नई दरें 12 अगस्त से लागू हो चुकी हैं.
MCLR दरें बढ़ने का सीधा मतलब यह है कि अगर आपका लोन इस रेट से लिंक्ड है, तो आने वाले दिनों में आपके लोन की ईएमआई (EMI) बढ़ जाएगी या फिर लोन की अवधि (Tenure) लंबी हो जाएगी.
13 August Bank Holiday: कल बैंक जाने से पहले सावधान! जानिए पेट्रियट डे पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
क्या होता है MCLR?
MCLR वह न्यूनतम (Minium) ब्याज दर होती है, जिसके नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2016 में इस व्यवस्था को लागू किया था ताकि जब भी बैंक अपनी फंडिंग कॉस्ट तय करें, तो उसका फायदा या नुकसान लोन लेने वाले ग्राहकों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे. जब बैंक MCLR बढ़ाते हैं, तो उससे जुड़े सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं.
केनरा बैंक (Canara Bank) की नई MCLR दरें
केनरा बैंक ने अलग-अलग अवधि वाले MCLR में 5 बेसिस पॉइंट यानी 0.05% की बढ़ोतरी की है. अब केनरा बैंक की नई दरें 7.95% से बढ़कर 9.10% के बीच आ गई हैं:
Monthly SIP vs Bank FD Return: 10000 SIP या 10 लाख FD? जानिए 15 साल में कहां बनेगा ज्यादा पैसा
ओवरनाइट: 7.95%
1 महीना: 8.05%
3 महीने: 8.30%
6 महीने: 8.65%
1 साल (सबसे कॉमन): 8.80%
2 साल: 9.05%
3 साल: 9.10%
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की नई MCLR दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी 3 महीने की अवधि वाले MCLR में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10% की बढ़ोतरी की है, जबकि बाकी अवधि की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. अब बैंक की दरें 7.85% से 8.75% के बीच हैं:
ओवरनाइट: 7.85%
1 महीना: 7.95%
3 महीने: 8.30% (बढ़ोतरी के बाद)
6 महीने: 8.50%
1 साल: 8.75%
लोन ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
जिन ग्राहकों का लोन 1-साल या अन्य अवधि के MCLR री-सेट साइकिल पर निर्भर है, उनकी अगली री-सेट डेट आते ही EMI बढ़ जाएगी. वहीं नए ग्राहकों के केस में 12 अगस्त के बाद केनरा बैंक या बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लेने वाले नए ग्राहकों को अब थोड़ी ज्यादा ब्याज दर चुकानी होगी.
अगर आप भी इन दोनों बैंकों के लोन ग्राहक हैं, तो अपने बैंक स्टेटमेंट या इंटरनेट बैंकिंग ऐप के जरिए यह जरूर चेक कर लें कि आपका लोन MCLR से जुड़ा है या नहीं. अगर लोन महंगा हो रहा है, तो अपनी बजट प्लानिंग उस हिसाब से पहले ही कर लें.
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
1 hr agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
7 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
8 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
23 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines