हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseTrade War की शुरुआत में ही Canada का डॉलर कमजोर, भारतीये रुपये के मुकाबले इतनी हुई कीमत

विज्ञापन

(विशाल अंग्रीश)

New Trade War: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर टैरिफ लगाए जाने के बाद अब कनाडा ने पलटवार किया है। कनाडा ने अमेरिका से आने वाले सामान पर 25 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा की है। उधर, मैक्सिको ने भी अमेरिका को जवाब देते हुए उसके सामान पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस बीच, कैनेडियन डॉलर में गिरावट आई है। यह अपने 22 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

हम पीछे नहीं हटेंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हम ट्रेड वॉर में नहीं उलझना चाहते। हम इसके इच्छुक नहीं हैं, लेकिन हम पीछे भी नहीं हटेंगे। हम अमेरिका से आने वाले 30 अरब डॉलर के सामान पर 25% की दर से टैरिफ लगाएंगे। ट्रूडो का कहना है कि हम अपने पड़ोसी के साथ ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन देश के हित सर्वोपरि हैं और उन्हें ध्यान में रखते हुए टैरिफ लगाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

अभी और होंगे फैसले

जस्टिन ट्रूडो ने सभी राज्यों को हालातों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया है कि आने वाले समय में कनाडा अमेरिका से आने वाले सामान को लेकर और भी बड़े फैसले ले सकता है। कनाडा ने अमेरिका की जिन वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाया है, उनमें शराब, फल ,जूस ,सब्जियां, परफ्यूम, कपड़े, जूते, घर का सामान, फर्नीचर और प्लास्टिक आदि शामिल हैं।

अब इतनी हुई कीमत

अमेरिका और कनाडा के बीच शुरू हुई ट्रेड वॉर से कनाडा की करेंसी में गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कैनेडियन डॉलर 22 साल के निचले स्तर पर आ गया है। भारतीय रुपये के मुकाबले 60 के पार रहने वाले कनाडा के 1 डॉलर की कीमत अब 59.63 रुपये हो गई है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने कनाडा और मेक्सिको से आयात होने वाले सामान पर 25% और चीन से आने वाले माल पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसके जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने भी अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगा दिया है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola