New Rules for old ₹500 and ₹1000 Notes: दिल्ली के वजीरपुर इलाके से बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट बरामद किए गए हैं. इस घटना के बाद लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या अपने घर में पुराने नोटों को रखना कानूनी तौर पर जुर्म है? अगर किसी के घर में चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपये के नोट पाए गए हैं तो क्या होगा? आइये आपको इसके नियमों के बारे में समझाते हैं.
यह भी पढ़ें : 8th Pay: इन कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, नहीं ले पाएंगे DA हाइक और 8th CPC के लाभ!
क्या कहता है RBI?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे लेकर लोगों के बीच बढ़ते कंफ्यूजन को देखते हुए कुछ नियमों की घोषणा की है. इसके तहत नागरिकों के पास अगर सा 2016 में बंद हो चुके 500 और 1000 के नोट अब भी रखे हुए हैं तो वो उसे बदल सकते हैं. इस नई पॉलिसी को बनाने के पीछे RBI का यही मकसद है कि ऐसे लोगों को एक और मौका जरूर मिलना चाहिए, जो विरासत, कानूनी निपटान या भूले हुए कैश मिलने जैसी सही वजहों के कारण एक्सचेंज डेडलाइन चूक गए हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan: किसानों के अकाउंट में कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानें Latest Update
क्या कहता है कानून
एसबीएन 2017 एक्ट के अनुसार पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को रखना और उससे लेन देन करना एक अपराध माना जाता है. एक व्यक्ति, कानूनी तौर पर कुल मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 10 पुराने नोट रख सकता है. अगर पढ़ाई, रिसर्च या न्यूमिज्मैटिक्स (सिक्के/नोट इकट्ठा करना) के मकसद से कोई व्यक्ति पुरानी करेंसी रखना चाहता है तो 25 नोट तक रख सकता है.
कोर्ट से अगर निर्देश है तो भी पुराने नोट रख सकते हैं, लेकिन 25 से ज्यादा नहीं. वरना इस लिमिट से ज्यादा नोट रखना एक दंडनीय अपराध है और आप पर 10000 रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है. इसके अलावा रखे गए नोट्स की फेस वैल्यू का पांच गुना लिया जा सकता है. हालांकि 2017 के इस कानून के तहत ज्यादा डिमॉनेटाइज्ड नोट रखने पर भले ही आर्थिक दंड लगाया जाए, लेकिन कोई जेल नहीं होगी.
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
2 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
4 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
6 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
6 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
8 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
9 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
9 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines