Byju’s Crisis Explained: बीते कई समय से आर्थिक संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजू को कई झटके लग चुके हैं। एक साल पहले जहां कंपनी के सीईओ बायजू रविंद्रन करोड़ों के मालिक थे अब वह जीरो पर आ गए हैं।
आपको बता दें कि एक साल पहले यानी 4 अप्रैल 2023 को बायजू रविंद्रन की नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर (तब करीब ₹17,545 करोड़) थी, जो अब गिरकर जीरो हो गई है। यह खुलासा फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 में हुआ है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में से पिछले साल के मुकाबले सिर्फ 4 लोग ही बाहर हुए हैं, जिसमें बायजू रविंद्रन का नाम भी शामिल है।
कब हुई थी कंपनी की स्थापना?
बायजू की स्थापना रविंद्रन द्वारा 2011 में की गई थी। यह स्टार्टअप बहुत तेजी से आगे बढ़ा और 2022 में 22 अरब डॉलर की काफी बड़ी वैल्युएशन हासिल की। कंपनी ने अमेरिका में भी कदम रखे लेकिन इसके बाद लगातार झटके पर झटके लगते रहे। बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ इन्वेस्टर्स में छिड़े विवाद ने कंपनी की लंका लगा दी।
कंपनी ने की छंटनी
बायजू की मुश्किलें इतनी बढ़ गई हैं कि वह अपने कर्मचारियों को टाइम पर सैलरी भी नहीं दे पा रही है। आपको बता दें कि Byju’s की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने लगातार दूसरे महीने नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी रोकी है।
बायजूस के साथ बीते दिनों क्या-क्या हुआ? 5 प्वाइंट्स में समझें
- बायजूस शेयरहोल्डर्स द्वारा बीते महीने रवींद्रन को CEO की गद्दी से हटाने और इसके साथ-साथ पत्नी दिव्या और भाई रिजु को भी हटाने के लिए वोटिंग की गई थी।
- दिसंबर में रवींद्रन ने कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए अपना घर और फैमिली मेंबर्स का घर भी गिरवी रखा था।
- बायजूस के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दिवालिया कार्रवाई शुरू हुई।
- ED ने 9,000 करोड़ से ज्यादा के FEMA उल्लंघन मामले में नोटिस भेजा।
- गुरुग्राम ऑफिस का रेंट न भरने पर कर्मचारियों को प्रॉपर्टी मालिक ने बाहर कर दिया और उनके लैपटॉप भी जब्त कर लिए।
यह भी पढ़ें: 27 खरब प्रॉपर्टी, अंबानी-अडानी के साथ टॉप 5 में, जानें कौन है देश की सबसे अमीर महिला?
संबंधित खबरें
LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
22 mins agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
16 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
18 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
19 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
23 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines