जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर औपचारिक रूप से निर्गम खुलने से पहले ही निवेशकों ने रुचि दिखायी है. घरेलू संस्थागत निवेशकों के अलावा जीआईसी, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की ओर से शुरुआती मांग करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की है. यह करीब 30,200 करोड़ रुपये के निर्गम आकार से आठ गुना से भी अधिक है. News24 के स्पेशल कार्यक्रम में जियो के आगामी आईपीओ को लेकर शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स चेतन दमानी, एपी शुक्ला, रवि आर कुमार और शरद कोहली ने अपनी राय रखी.
शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने Jio IPO पर क्या कहा?
शेयर मार्केट एक्सपर्ट चेतन दमानी ने कहा कि जियो आईपीओ से बहुत सारे युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा. पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में जियो बड़ी भागीदारी दे रहा है. जियो के सैटेलाइट सर्विस से गांव और शहर के लोगों को सिक्योरिटी थ्रेड से सुरक्षा मिलेगी. वहीं, मार्केट एक्सपर्ट एपी शुक्ला ने जियो को देश का सबसे बड़ा आईपीओ कहे जाने पर कहा, ‘जियो को देश का सबसे बड़ा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आज तक इतिहास में इतना बड़ा IPO आया नहीं. अब ये रिलायंस ग्रुप, मुकेश अंबानी की तरफ से आ रहा है. ये 30,000 करोड़ के ऊपर का आईपीओ है.’
26.6 लाख करोड़ से अधिक होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप
एपी शुक्ला ने आगे कहा, अगर लिस्टिंग के हिसाब से देखें तो इसका जो मार्केट कैप बनेगा वो 10,30,000 करोड़ रुपये का बनेगा. अगर मार्केट अच्छा होता, सभी संभावनाएं पॉजिटिव होतीं, युद्ध की समस्या नहीं होती तो हम ये मानते कि कम से कम 25 से 30 प्रतिशत तक लिस्टिंग गेन होता. वर्तमान स्थिति के नजरिए से देखें तो खराब मार्केट में भी रिलायंस का 16.3 लाख करोड़ का वैल्यूएशन है. अगर इसमें जियो प्लेटफॉर्म का वैल्यूएशन भी जोड़ लें 10.3 लाख करोड़ रुपये, जो जियो आईपीओ से बनता है. तो ये टोटल हो जाता है 26.6 लाख करोड़ रुपये का वैल्यूएशन, जिससे ये इंडिया के सबसे बड़े मार्केट कैप के हिसाब से कंपनी बन जाएगी.
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
3 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
4 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
6 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
10 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
10 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
12 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day ago21 अक्टूबर को खुलेगा सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश से पहले पढ़ें ये 5 बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines