Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Buying Home in Delhi-NCR Is Too Costly : हर शख्स चाहता है कि उसका आशियाना प्राइम लोकेशन पर हो। ऐसे में कई बार ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ जाते हैं। अगर आप करोड़ों रुपये लेकर दिल्ली-एनसीआर में किसी प्राइम लोकेशन पर किसी नामी-गिरामी डेवलपर के प्रोजेक्ट का मकान खरीदना चाहते हैं तो हो सकता है कि आपको निराशा हाथ लगे। इन प्रोजेक्ट की डिमांड इतनी होती है कि करोड़ों रुपये भी रखे के रखे रह जाते हैं और मकान नहीं मिल पाता।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक अगर आप 5 करोड़ रुपये में भी ऐसी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो वे भी काफी नहीं रहेंगे। ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं जब 6 करोड़ या इससे ज्यादा की प्रॉपर्टी लॉन्च होने के बाद कुछ ही घंटों में बिक गई। इससे पता चलता है कि अगर आप करोड़ों रुपये लेकर मकान खरीदने निकलें तो भी हो सकता है कि आपको प्रॉपर्टी न मिले।

Delhi-NCR में प्रॉपर्टी काफी महंगी हो गई है।
इन दिनों बड़े मकानों की डिमांड काफी बढ़ गई है। कोरोना के दौरान पैदा हुई स्थिति को लेकर लोग बड़े मकान की अहमियत समझ गए हैं। हालांकि एक्सपर्ट इसे एक सट्टे की तरह देखते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से प्राइम लोकेशन पर इतने महंगे घर बिक रहे हैं, ये प्रॉपर्टी मार्केट के लिए एक गुब्बारे की तरह है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 18 महीने में छोटे आकार के घरों की कीमत दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं डेवलपर इस समय छोटे आकार के मकानों को बनाने से बच रहे हैं। इस कारण से मध्यमवर्गीय लोगों को मकान खरीदने में परेशानी हो रही है। वहीं मध्यमवर्गीय परिवार के पास 5 करोड़ या इससे ज्यादा का मकान खरीदने का बजट नहीं होता है।
यह भी पढ़ें : दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने में भारतीय आगे, कंगाल पाकिस्तानी दूसरे नंबर पर, लीक रिपोर्ट से खुलासा
दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी के काम से जुड़े निखिल ने बताया कि कोरोना के समय मार्केट काफी डाउन हो गई थी। प्रॉपर्टी की कीमत जमीन पर थीं। ऐसा करीब 2 साल तक रहा। इसके बाद प्रॉपर्टी की कीमतों में कुछ वृद्धि हुई। पिछले एक साल से दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आया है। ऐसे में वे डेवलपर जो प्रोजेक्ट लॉन्च करने से घबरा रहे है, अब लॉन्च कर रहे हैं। कह सकते हैं कि इस समय प्रॉपर्टी मार्केट में बूम आ गया है। वहीं रुके हुए प्रोजेक्ट भी तेजी से पूरे हो रहे हैं। छोटे मकान के बारे में निखिल ने बताया कि एनसीआर में काफी प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो मध्यमवर्गीय परिवार के लिए उपयुक्त हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।