How to Invest in Cryptocurrency : अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही इसमें निवेश शुरू कर सकते हैं। यही नहीं, जब चाहें तब इसे बेचकर रकम निकाल सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी की सबसे बड़ी खास बात है कि इसे न केवल तुरंत खरीदा जा सकता है, बल्कि तुरंत बेचा भी जा सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बेहद आसान है
ऐसे करें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश
1. ये डॉक्यूमेंट रखें : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए। किसी भी बैंक का अकाउंट चलेगा। साथ ही पैन कार्ड भी होना चाहिए। इसके अलावा आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, डीएल, वोटर आईडी आधार, पासपोर्ट आदि में से कोई एक डॉक्यूमेंट होना चाहिए।
2. क्रिप्टो एक्सेंज पर रजिस्टर कराएं : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए किसी बैंक या फाइनेंशियल संस्था आदि में जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए क्रिप्टो एक्सेंज पर रजिस्टर कराना होगा और वहीं से आप इसमें निवेश करना शुरू कर सकते हैं। कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX, WazirX, ZebPay आदि हैं। आप इनकी ऐप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके भी रजिस्टर कर सकते हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर अच्छे से जानकारी ले लें और चेक कर लें कि कहीं वह किसी धोखाधड़ी में शामिल तो नहीं है। अगर है तो उस क्रिप्टो एक्सेंज के जरिए निवेश न करें।
3. वॉलेट में पैसे डालें : रजिस्टर करने के बाद आपको इनके वॉलेट में अपने बैंक अकाउंट से पैसे डालने होंगे। इसके लिए अपने बैंक को वॉलेट से लिंक करना होगा। यह प्रक्रिया ठीक वैसी ही होगी जैसे आप पेटीएम, फोनपे आदि के वॉलेट में बैंक अकाउंट से पैसे डालते हैं। क्रिप्टो एक्सजेंच के वॉलेट में रकम डालने के बाद आप उस क्रिप्टोकरेंसी पर जाएं जिसे आप खरीदना चाहते हैं। इन एक्सचेंज पर लगभग हर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत लाइव दिखाई देती है। आपको जितने रुपये की क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी है, उतनी खरीद सकते हैं। जितनी क्रिप्टोकरेंसी खरीदोगे, उतनी आपके क्रिप्टो एक्सचेंज के अकाउंट में दिखाई देगी। साथ ही इसमें होने वाले बदलाव का रेट भी दिखाई देता रहेगा।
यह भी पढ़ें : सोना-चांदी ही नहीं, यह करेंसी भी कर रही मालामाल; एक साल में 1 लाख के बन गए 2.5 लाख
10 मिनट में अकाउंट में आ जाएगी रकम
क्रिप्टोकरेंसी को बेचना भी बहुत आसान है। आप खरीदी हुई जिस क्रिप्टोकरेंसी को बेचना चाहते हैं, वहां जाएं और बेच दें। क्रिप्टोकरेंसी की रकम लिंक बैंक अकाउंट में 10 मिनट के अंदर आ जाती है।
Disclaimer : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
9 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
13 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
13 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
14 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
15 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
16 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
18 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines