Business: अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत में बनी एक आई ड्रॉप एजरीकेयर ऑर्टिफिशियल टियर्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इसके इस्तेमाल से इन्फेक्शन फैल रहा है। अब तक 55 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि एक शख्स की जान गई है। अलर्ट में कहा गया है कि कोई भी आई ड्रॉप को न तो खरीदे और न ही उसका इस्तेमाल करे।
यह दूसरी बार है, जब किसी भारतीय कंपनी की दवा निशाने पर है। पिछले दिनों WHO ने नोएडा की मैरियन बायोटेक फार्मास्युटिकल कंपनी के कफ सीरप को ग्लोबल अलर्ट जारी किया था। दावा था कि सीरप के इस्तेमाल से उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत हो गई थी। फिर बीते साल 5 अक्टूबर WHO ने कहा कि हरियाणा की दवा कंपनी के सीरप से अफ्रीका के गैंबिया में 66 बच्चों की मौत हुई है।
वॉशिंगटन में एक शख्स की गई जान
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि एजरीकेयर आई ड्रॉप के इस्तेमाल से न्यू जर्सी, फ्लोरिडा, न्यूयार्क, न्यू मैक्सिको, नेवादा, टेक्सस और वॉशिंगटन में लोग बीमार पड़े हैं। वॉशिंगटन में एक शख्स की मौत हुई है।
इस काम आता है आई ड्रॉप
एजरीकेयर आई ड्रॉप का इस्तेमाल आंखों के सूखापन को दूर करने, जलन और खुजली आदि खत्म करने के लिए किया जाता है। लोग इसे डायरेक्टर मेडिकल स्टोर से भी खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल इस दवा की सप्लाई भारत में नहीं है।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन डिपार्टमेंट ने कहा है कि इसका संक्रमण खून और फेफड़ों तक फैल रहा है। इसमें सूडोमोनास ऑरुजिनोसा बैक्टीरिया पाया गया है।
कंपनी ने मार्केट सप्लाई रोकी
इस आई ड्रॉप को चेन्नई की ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर बनाती है। कंपनी का कहना है कि मार्केट सप्लाई बंद कर दी है। दवा में कोई बैक्टीरिया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमें दवा का इस्तेमाल न करने का सुझाव दिया गया है।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
14 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
15 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
18 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
18 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
19 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
20 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
21 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
21 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
23 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines