---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Stock Market News: आज ये शेयर्स बनाएंगे मालामाल! शेयर बाजार में मच सकती है हलचल

Stock Market News: शेयर मार्केट में आज हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ शेयर्स आपको तगड़ा मुनाफा दिला सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Stock Market News: अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर 26 नवंबर की शाम शेयर बाजार बंद होने के बाद सामने आई थी, जिस वजह से आज यानी 27 नवंबर, बुधवार को कंपनी के शेयर पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

दरअसल, सऊदी अरब ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए कुछ विदेशी कंपनियों के साथ 35 अरब रियाल (9.32 अरब डॉलर) से अधिक के 9 निवेश सौदों पर साइन किए। इसमें वेदांता का नाम भी शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---

सऊदी अरब के साथ हुए इस समझौते से वेदांता के शेयरों में 27 नवंबर, बुधवार को हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। कल मार्केट बंद होने तक यह शेयर 0.95% की मजबूती के साथ 448 रुपए पर पहुंच गया थे।

इस साल अब तक (YTD) यह अपने निवेशकों को 74.22% का शानदार रिटर्न दे चुका है। जबकि पिछले एक साल में यह आंकड़ा 91.13% रहा है। वेदांता का 52 वीक का हाई लेवल 523.65 रुपए है। इस लिहाज से देखें तो अभी इसमें काफी गुंजाइश बाकी है।

---खबर नीचे जारी है---

हिंदुस्तान जिंक में गिरावट

अनिल अगवाल की हिंदुस्तान जिंक और Sterlite Tech भी शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। कल का दिन हिंदुस्तान जिंक के लिए अच्छा नहीं रहा था। कंपनी का शेयर करीब 1% की गिरावट के साथ 494.50 रुपए पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 55.33% ऊपर चढ़ चुका है।

हालांकि, यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 807.70 से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। इसके विपरीत स्टारलाइट टेक लगभग 1% चढ़कर 117.59 रुपए पर बंद हुआ था। जबकि इस साल अब तक यह 20.79% नीचे लुढ़क चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

RVNL में भी आएगी चमक

इसी तरह, रेल विकास निगम का शेयर भी कल फोकस में रह सकता है। खबर है कि कंपनी को 625 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है। रेलवे से जुड़ी इस कंपनी का शेयर भले ही गिरावट के साथ 434 रुपए पर बंद हुआ, लेकिन इसने अपने निवेशकों को खुश होने के तमाम मौके दिए हैं।

इस साल अब तक इसमें 138.46% की तेजी दर्ज हुई है। यानी अगर आपने पिछले साल 26 नवंबर को इसमें पैसा लगाया होता, तो आपको 138.46% का रिटर्न मिल गया होता। RVNL की ऑर्डर काफी मजबूत है, इसलिए कंपनी के शेयरों के चढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-  Gold Silver Price Today: धड़ाम गिरे सोने-चांदी के दाम! हो गया इतने रुपये सस्ता

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. न्यूज24 इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 26, 2024 06:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola