Business Idea Of Car Washing : दुनिया में ऐसे कई बिजनेस हैं, जिन्हें शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और बहुत ज्यादा पूंजी नहीं है तो आप कम पूंजी में शुरू होने वाले बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हो सकता है कि ये बिजनेस शुरू में मोटा मुनाफा न दें, लेकिन एक बार काम जम गया तो छोटे बिजनेस को बड़े बिजनेस में बदल सकते हैं। इसके लिए धैर्य की जरूरत पड़ती है। हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बता रहे हैं जिसे मात्र 15 हजार रुपये की पूंजी से भी खोला जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
यह है बिजनेस
अगर आपके पास कम पूंजी है तो भी आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं। 15 हजार रुपये में आप कार वॉशिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह ऐसा बिजनेस है जो किसी भी छोटे-बड़े शहर में चल जाता है। अगर आपने किसी बड़े शहर में सोसायटी के आसपास काम शुरू कर दिया तो आपकी कमाई ज्यादा हो सकती है।
कम पूंजी में शुरू होने वाला बिजनेस है कार वॉशिंग का। फोटो : business.yelp.com
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
कार वॉशिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। एक प्रेशर मशीन लेनी होती है जो करीब 10 से 12 हजार रुपये में मिल जाती है। इसके साथ आपको पाइप और नोजल भी मिल जाते हैं। इस मशीन की मदद से पानी प्रेशर के आता है जिससे कार अच्छे से साफ हो जाती है। हालांकि यह मशीन की शुरुआती कीमत है, लेकिन इससे आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको एक बड़ी खुली जगह किराए पर लेनी होगी। अगर जगह खुद की है तो बेहतर है। साथ ही कुछ ऐसे केमिकल लेने होते हैं जो कार को साफ करते हैं। इसके अलावा पॉलिश लेनी होती है। इन सभी में आपकी कुल लागत 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं आएगी।
कितनी होगी कमाई
एक कार की साधारण धुलाई में करीब 150 से 300 रुपये चार्ज किए जाते हैं। मान लीजिए कार की धुलाई के औसतन 200 रुपये चार्ज करते हैं। अगर आपने दिन में 6 कार भी वॉश कर दीं 1200 रुपये हो गए। 1200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से महीने के 36 हजार रुपये हो जाते हैं। अगर महीने में दो-तीन छुट्टी भी मान लें तो महीने का कम से कम 30-40 हजार रुपये आराम से कमा लेंगे। अगर ज्यादा कार आती हैं तो कमाई ज्यादा भी हो जाएगी। आप 50 हजार रुपये महीने तक या इससे ज्यादा भी कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : 20 रुपये में 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस, बड़े काम की है सरकार की यह बीमा योजना
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines