Kulhad Selling Business Idea : अक्सर कहा जाता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए जेब भारी होनी चाहिए। यह बात काफी हद तक सही भी है लेकिन हर बिजनेस के लिए नहीं। ऐसे कई बिजनेस हैं जिन्हें छोटे स्तर पर शुरू किया जा सकता है। इन्हीं में एक है कुल्हड़ का बिजनेस। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा रकम की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे मात्र 8 हजार रुपये में भी शुरू कर सकते हैं।
कुल्हड़ के बिजनेस को दो तरह से शुरू किया जा सकता है। पहला कुल्हड़ बनाकर यानी मैन्युफैक्चरिंग करके। वहीं दूसरा तरीका सर्विस से जुड़ा है। इसमें आपको कुल्हड़ बनाने नहीं हैं। सिर्फ उन्हें बनाने वालों से खरीदना है और आगे बेचना है। हम आपको जो तरीका बता रहे हैं, वह दूसरा वाला है। आपको कुल्हड़ बनाने वालों से कुल्हड़ खरीदकर दुकानदारों को बेचने हैं। इसके लिए आपको न तो किसी प्राइम लोकेशन की जरूरत है और न ही बहुत बड़े स्पेस की। जरूरत है तो एक व्हीकल की, जिसमें आप कुल्हड़ की क्रेट रखकर दुकानदार को देने जा सकें।
कुल्डड़ का बिजनेस 8 हजार रुपये से शुरू कर सकते हैं।
कैसे होगी 40 से 50 हजार रुपये की कमाई?
जिन कुल्हड़ में हम दुकान पर चाय पीते हैं, उसे थोक में 70 से 80 पैसे में खरीदा जा सकता है। अगर मान लें एक कुल्हड़ की थोक में कीमत 80 पैसे है तो आपको 10 हजार कुल्हड़ खरीदने होंगे जो 8 हजार रुपये के आएंगे। दुकान पर जब हम डिस्पोजल कप में चाय पीते हैं तो दुकानदार 10 रुपये की देता है। वहीं कुल्हड़ में उसी चाय को 15 रुपये की बेचता है। इस प्रकार वह कुल्हड़ के 5 रुपये लेता है। अगर आप दुकानदार को वह कुल्हड़ 2 रुपये में बेचें, तो आपको एक कुल्हड़ पर 1.20 रुपये बच गए। अगर आप पूरे 10 हजार कुल्हड़ बेच देते हैं तो आपको 12 हजार रुपये का मुनाफा हो गया। अगर 2 हजार रुपये दूसरे खर्चे ( कुल्हड़ बेचने जाने का किराया, पेट्रोल आदि) निकाल दें तो 10 हजार रुपये आराम से बच गए। अगर आप महीने के 40 से 50 हजार रुपये कुल्हड़ बेच देते हैं तो आपको इतने ही रुपये यानी 40 से 50 हजार रुपये बच जाएंगे। अगर बिक्री ज्यादा होती है तो इनकम भी ज्यादा हो होगी।
कहां बेचें कुल्हड़
यह बिजनेस शुरू करने के लिए पहले आपको ऐसे दुकानदार तलाशने होंगे जहां आप कुल्हड़ बेच पाओ। इसके लिए ऐसे चाय वाले तलाशें जहां चाय की ज्यादा बिक्री होती है। हो सकता है कि आपके आसपास ही ऐसे चाय वाले मिल जाएं। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, ढाबा आदि में बात करके भी उनसे डील कर सकते हैं। इस काम को आप ऑफिस के बाद शाम को भी कर सकते हैं। आपको बस इन जगहों पर जाकर बात करनी है। डील पक्की हो जाए तो कुल्हड़ को उस जगह डिलीवर करना है। इसमें बहुत ज्यादा समय नहीं लगता।
यह भी पढ़ें : बिजनेस के लिए Bootstrapping से करें फंड का जुगाड़, नहीं पड़ेगी लोन लेने की जरूरत
यह भी पढ़ें : ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिजनेस शुरू करने के टिप्स, जान लें फायदे और नुकसान
दूसरी चीजों के कुल्हड़ पर भी करें फोकस
अभी गर्मियां हैं। इस मौसम में चाय की बिक्री कुछ कम हो जाती है। ऐसे में हो सकता है कि कुल्हड़ की बिक्री बहुत ज्यादा न हो। लेकिन इस समय लस्सी, छाछ आदि की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में आप मिट्टी के गिलास भी बेच सकते हैं। मिट्टी के बड़े कुल्हड़ भी बेच सकते हैं जिनमें दुकानदार गर्म-गर्म दूध बेचते हैं। इन्हें बेचकर भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
13 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
15 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
16 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
16 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
17 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines