Business Idea Of Selling Sprouts : काफी लोग अपना बिजनेस तो शुरू करना चाहते हैं लेकिन समय के अभाव के कारण नहीं कर पाते। बता दें कि ऐसे कई बिजनेस हैं, जिनके लिए काफी कम समय की आवश्यकता होती है। हालांकि इनमें कुछ मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। रोजाना मात्र 3 घंटे काम करके आप महीने के 30 से 40 हजार रुपये कमा सकते हैं। इनमें कुछ बिजनेस तो ऐसे हैं जिन्हें शुरू करने के लिए आपको कोई शॉप की भी जरूरत नहीं पड़ती और इन्वेस्टमेंट भी ज्यादा नहीं करना पड़ता। हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप 5 हजार रुपये निवेश करके महीने के 30 से 40 हजार रुपये आसानी से कमा सकते हैं।
स्प्राउट्स का बिजनेस करें शुरू
इस समय लोग हेल्थ को लेकर काफी सजग हो गए हैं। खाने-पीने में कई ऐसी चीजें इस्तेमाल करते हैं जो हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इसी में लोग दिन में (खासतौर से सुबह के समय) स्प्राउट का इस्तेमाल करते हैं। स्प्राउट को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर भी स्प्राउट खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप स्प्राउट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
स्प्राउट्स का बिजनेस शुरू करने में ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं पड़ती।
मात्र 5 हजार रुपये की आएगी लागत
इस बिजनेस को शुरू करने का सबसे अच्छा फायदा है कि इसके लिए बहुत बड़े इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। इसे आप शुरुआती 5 हजार रुपये की लगात से शुरू कर सकते हैं। साथ ही शुरुआत में बहुत बड़ी जगह की भी जरूरत नहीं है। इसे आप एक 4×2 की टेबल से भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:
- साबुत चना
- साबुत मूंग
- कॉर्न
- खीरे
- प्याज
- टमाटर आदि
ऐसे करें शुरू
स्प्राउट बनाने में वैसे तो बहुत सारी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन आप ऊपर बताई चीजों से भी इसे शुरू कर सकते हैं। साथ ही इसे बनाने के तरीके के लिए यू-ट्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यू-ट्यूब पर स्प्राउट बनाने के कई तरीकों के बारे में बताया गया है। इसे आप ऐसी जगह शुरू करें जहां लोग सुबह के समय घूमने आते हों। आप किसी भी शॉप के सामने इसे शुरू कर सकते हैं। सुबह 6 बजे से 9 बजे का समय काफी है। इसते समय तक अमूमन दुकानें भी बंद रहती हैं। इसलिए आप किसी भी दुकान के सामने स्टॉल लगाकर स्प्राउट बेच सकते हैं।
ऐसे होगी 30 से 40 हजार की कमाई
स्प्राउट की एक प्लेट अमूमन 20 रुपये की बिकती है। आप सुबह 6 से 9 के बीच मान लीजिए 100 प्लेट बेच देते हैं तो रोजाना की कमाई 2000 रुपये होती है। इस हिसाब से आप महीने के 60 हजार रुपये कमाएंगे। इसमें लागत बहुत कम आती है। लागत और दूसरे खर्चों में अधिकतम 40 फीसदी कमाई निकाल दें तो भी आपके पास 36 हजार रुपये बचेंगे जो आपकी शुरू कमाई होगी।
यह भी पढ़ें : Business Idea : मात्र 15 हजार रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी 40 से 50 हजार रुपये की कमाई
संबंधित खबरें
एलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
23 mins agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
11 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
14 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
15 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
18 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
21 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
22 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
22 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines